पीएम मोदी के गोद लिए गांव से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, करोड़ों कमाएगा नगर निगम, जानें प्लान

0
पीएम मोदी के गोद लिए गांव से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, करोड़ों कमाएगा नगर निगम, जानें प्लान


Last Updated:

1 मार्च को डोमरी गांव में 3 लाख से ज्यादा पौधे लगाएं जाएंगे. 1 घंटे में इन पौधों को लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्लान है. इस प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश की संस्था से समझौता भी किया गया है. ये संस्था तीसरे साल से नगर निगम को 2 करोड़ रुपये वार्षिक आय के तौर पर देगी. सातवें साल तक यह पैसे बढ़कर 7 करोड़ रुपये हो जाएंगे. जापान के मियावाकी तकनीक से इस शहरी वन को बसाया जाएगा. इसका नाम ‘नमो उपवन’ रखा जाएगा.

वाराणसी. पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव से पूरे देश को संदेश दिया जाएगा. इसके लिए वाराणसी नगर निगम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है. 1 मार्च को डोमरी गांव में 350 बीघे जमीन पर 3 लाख से ज्यादा पौधे लगाएं जाएंगे. 1 घंटे में इन पौधों को लगाकर वाराणसी नगर निगम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराएगी. तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. लगातार नगर निगम के अफसर डोमरी गांव का दौरा कर रहे हैं. महापौर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल खुद इसकी कमान संभाल रहे हैं.

सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में विकसित यह ‘शहरी वन’ भविष्य में वाराणसी शहर की आबोहवा को शुद्ध रखने में मदद करेगा. यहां इससे इको टूरिज्म को भी विकसित किया जाएगा. इस शहरी वन से नगर निगम की मोटी कमाई भी होगी. जापान के मियावाकी तकनीक से इस शहरी वन को बसाया जाएगा. इसका नाम ‘नमो उपवन’ रखा जाएगा.

कैसे होगी कमाई
वाराणसी नगर निगम के महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश के एमबीके नाम की संस्था से समझौता भी किया गया है, जो तीसरे साल से नगर निगम को 2 करोड़ रुपये वार्षिक आय के तौर पर देगी. सातवें साल तक यह राशि बढ़कर 7 करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जाएगी. इस पौधरोपण कार्यक्रम में बांस, कचनार, महुआ, हरसिंगार, अमरूद, पपीता, अनार, अश्वगंधा, शतावरी और एलोवेरा जैसे 27 प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे. इनमें कई औषधीय पौधे भी शामिल हैं. शीशम और अर्जुन जैसी पौधों को गंगा किनारे लगाया जाएगा ताकि बाढ़ के वक्त ये उसे आसानी से सह सकें. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि पौधरोपण के लिए 45 मिनट की विशेष सिंचाई का शेड्यूल तय किया गया है.

शामिल हो सकते हैं योगी
माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस सबसे बड़े पौधरोपण आयोजन में शामिल होने के लिए रविवार को काशी आ सकते हैं. इस लिहाज से भी प्रशासन ने तैयारी कर रखी है. बकायदा राजघाट से पड़ाव की तरफ जानें वाले मार्ग पर रविवार को 11 बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *