पीतल कारोबारियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका ने घटाया टैरिफ, उम्मीदें बढ़ीं

0
पीतल कारोबारियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका ने घटाया टैरिफ, उम्मीदें बढ़ीं


Last Updated:

अमेरिका ने भारत पर लगे 25% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है, और यह फैसला डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के कुछ ही देर बाद ऐलान किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के जरिए भारत और अमेरिका के बीच नई ट्रेड डील की जानकारी दी. इस घोषणा से मुरादाबाद के पीतल कारोबारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें उम्मीद है कि अब उनके व्यवसाय को नई बढ़त मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबाद. यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. बीते कुछ समय से पीतल उद्योग मंदी का सामना कर रहा था, लेकिन अब इस सेक्टर को राहत मिलती नजर आ रही है और कारोबार में एक बार फिर तेजी आई है. जल्द ही पीतल का कारोबार ऊंचाइयों को छू सकता है, क्योंकि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के कुछ ही देर बाद इसका ऐलान किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने की जानकारी दी. इस घोषणा के बाद मुरादाबाद के पीतल कारोबारियों में खुशी की लहर है और उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका में जाने वाले माल से कारोबार में बढ़ोतरी होगी और टैरिफ कम होने से अच्छा मुनाफा भी मिलेगा.

कारोबारी और कारीगर है खुश
मुरादाबाद के पीतल कारोबारी सहनीम ने बताया कि यह पीतल व्यापारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है, क्योंकि अब मुरादाबाद के पीतल उत्पादों को अमेरिका में दोबारा एंट्री मिलने वाली है. उन्होंने कहा कि टैरिफ कम होने से व्यापार में तेजी आएगी और मध्यम वर्गीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. सहनीम ने इसे तरक्की की दिशा में एक नई शुरुआत भी बताया, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और कारीगरों को लाभ होगा. वहीं, कारीगर वसीम हुसैन ने कहा कि पहले 25% टैरिफ लगाया गया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने कम करवा दिया है. इसके परिणामस्वरूप आम जनता को सुविधा मिलेगी, रोजगार बढ़ेगा और पहले से ठप चल रहे रोजगार के अवसर अब तेजी से बढ़ेंगे.

प्रधानमंत्री की कर रहे तारीफ
उन्होंने बताया कि टैरिफ कम होने से रोजगार में तेजी आएगी और अवसर बढ़ेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री होना हमारे देश के लिए गर्व की बात है, जो समस्याओं को जल्दी हल कर देते हैं. कारीगरों ने भी कहा कि टैरिफ लगने से देश को नुकसान हुआ था और रोजगार कम स्तर पर चला गया था, लेकिन अब टैरिफ घटने से मुनाफा बढ़ेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. पीतल कारोबारी माधव अग्रवाल ने बताया कि मोदी जी का यह कदम बहुत सकारात्मक है और इससे पीतल बाजार में अमेरिका की एंट्री होने पर काफी लाभ होगा. उनका अनुमान है कि इससे बिक्री बढ़ेगी, जो पहले टैरिफ के कारण प्रभावित हुई थी. अब अमेरिकी ग्राहक पीतल की वस्तुएं खरीदेंगे, जिससे व्यवसाय को फायदा होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पीतल कारोबारियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका ने घटाया टैरिफ, उम्मीदें बढ़ीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *