पीतल नगरी के ये शिल्पगुरु बना रहे लोगों को आत्मनिर्भर, जानिए कैसे

0
पीतल नगरी के ये शिल्पगुरु बना रहे लोगों को आत्मनिर्भर, जानिए कैसे


Last Updated:

मुरादाबाद की पीतल नगरी में हुनर और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. यहां के बुजुर्ग शिल्पगुरु घासीराम यादव 16 साल की उम्र से नक्काशी कर रहे हैं और आज भी किसी का भी चेहरा हूबहू उकेरने में माहिर हैं. उनके हुनर ने मुरादाबाद को विश्वभर में पहचान दिलाई है.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबाद. यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में निर्यात किए जाते हैं. मुरादाबाद में कई कलाकार और शिल्पगुरु हैं, लेकिन एक बुजुर्ग शिल्पगुरु ऐसे हैं जो अपनी नक्काशी के अनोखे हुनर से किसी का भी चेहरा हूबहू उकेर सकते हैं. उनकी इस कला के लिए उन्हें दर्जनों अवार्ड मिल चुके हैं और वे लगातार सम्मानित होते रहते हैं.

16 साल की उम्र से नक्काशी का सफर
शिल्पगुरु घासीराम यादव बताते हैं कि उनकी वर्तमान उम्र 76 साल है और उन्होंने 1960 में नक्काशी की शुरुआत की थी. उस समय उनकी उम्र केवल 16 साल थी. उन्होंने गवर्नमेंट सेंटर से नक्काशी की ट्रेनिंग ली थी और तब से लगातार इस कला में महारत हासिल कर रहे हैं. घासीराम यादव ने बताया कि वे अंगूरी वर्क, मरोड़ी वर्क, दाना भिद्री और छींटा वर्क जैसी सभी तकनीकों में दक्ष हैं और आज भी ये सभी काम आसानी से कर लेते हैं.

हूबहू उकेर सकते हैं चेहरा
घासीराम यादव किसी का भी चेहरा स्केच के माध्यम से हूबहू नक्काशी करके उकेर सकते हैं. उनके हुनर को देखते हुए उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें 1984 में स्टेट मैरिड अवार्ड, बाद में स्टेट अवार्ड, और 1991 में नेशनल अवार्ड शामिल हैं. वर्तमान में उनकी शिल्पगुरु अवार्ड की तैयारी भी चल रही है.

छोटे भत्ते से लाखों की कमाई
घासीराम यादव ने अपने करियर की शुरुआत मासिक 15 रुपए भत्ते पर की थी. आज उनका यह काम उन्हें लाखों रुपए की आमदनी दे रहा है. इसके साथ ही वे अन्य लोगों को भी इस कारोबार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं, ताकि वे भी इस कला को सीखें और मुनाफा कमा सकें. घासीराम यादव की कहानी यह दर्शाती है कि लगन, मेहनत और हुनर के दम पर कोई भी कला जीवन में सफलता दिला सकती है. उनकी नक्काशी ने मुरादाबाद की पीतल नगरी को विश्वभर में एक अलग पहचान दी है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *