पीलीभीत के लोगों को मिलने वाला है दिवाली का गिफ्ट, 9 साल के बाद शुरू होगा ये बाईपास, जाम से मिलेगी राहत

0
पीलीभीत के लोगों को मिलने वाला है दिवाली का गिफ्ट,  9 साल के बाद शुरू होगा ये बाईपास, जाम से मिलेगी राहत


Last Updated:

Pilibhit News: पीलीभीत में टनकपुर बाईपास का निर्माण वर्षों की देरी के बाद अब पूरा होने वाला है, राजेश चौधरी के अनुसार इसी माह के अंत तक आवागमन शुरू हो जाएगा.

पीलीभीत. शहर में लगातार बनने वाली जाम की स्थिति को देखते हुए आज से लगभग 9 साल पहले टनकपुर बाईपास बनाने की कवायद शुरू कर दी गई थी. मगर अलग-अलग कारणों से यह बाईपास किसी के काम नहीं आ रहा था. मगर अब जिम्मेदारों का दावा है कि इसी माह के अंत तक बाईपास पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा.  दरअसल पीलीभीत को ‘उत्तराखंड का गेट-वे’ कहा जाता है, ऐसे में बड़ी संख्या में वाहन लखनऊ व पूरनपुर की ओर से टनकपुर को जाते हैं. जिसके चलते लगभग पूरे दिन ही शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है.

शहर को जाम से निजात दिलाने को लेकर वर्ष 2016 में टनकपुर बाईपास को स्वीकृति दी गई थी. यह बाईपास पूरनपुर रोड पर आसाम चौराहे से 5 किलोमीटर पहले से शुरू हो कर टनकपुर रोड पर नकटादाना चौराहे से 5 किलोमीटर आगे खत्म होता है. स्वीकृति के दौरान बायपास निर्माण को लेकर वर्ष 2020 की डेडलाइन तय की गई थी. लंबे समय तक रेलवे व पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की एनओसी के चलते यह बाईपास अधर में लटका रहा. इधर हाल ही में इस बाईपास पर दो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद बाईपास के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जगी थी. मगर बाईपास को टनकपुर हाईवे से जोड़ने में कुछ पेड़ आड़े आ रहे थे.

लोकल-18 द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. जिसके बाद वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद पेड़ों का कटान भी हो गया, मगर अप्रोच रोड का काम नहीं शुरू हो सका. ऐसे में स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा था. जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद अब जाकर अप्रोच रोड का कार्य शुरू हुआ है. जिम्मेदारों की ओर से उम्मीद जतायी जा रही है कि दीपावली के बाद इसी माह आवागमन को सुचारु करा दिया जाएगा.

अधिक जानकारी देते हुए PWD के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि अप्रोच रोड का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है. इसी माह के अंत तक बाईपास पर आवागमन पूरी तरह से सुचारु कर दिया जाएगा.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पीलीभीत के लोगों को मिलेगा दिवाली का गिफ्ट, 9 साल के बाद शुरू होगा ये बाईपास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *