पीलीभीत में नेपाल से भटके हाथियों ने मचाया हड़कंप, रेस्ट हाउस के पास तोड़फोड़

0
पीलीभीत में नेपाल से भटके हाथियों ने मचाया हड़कंप, रेस्ट हाउस के पास तोड़फोड़


Last Updated:

Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल इंडो-नेपाल सीमा से सटा हुआ है. सीमा के दूसरी तरफ नेपाल का शुक्ला फांटा सेंचुरी हैं. खुली सीमा के चलते आए दिन जंगली हाथी टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर जाते हैं. यह जंगली हाथी कुछ दिन ठहरने के बाद वापस नेपाल की ओर लौट जाते हैं.

नेपाल से भटककर आए दो जंगली हाथी वन महकमे के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं. लगातार रिहायशी इलाकों में धमाचौकड़ी मचाने के साथ जहानाबाद क्षेत्र में एक ग्रामीण को घायल करने के बाद दोनों हाथी जंगल में चले गए थे. बीती रात दोनों जंगली हाथी माला रेंज से निकलकर महोफ रेंज जा पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर उत्पात मचाया है.

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल इंडो-नेपाल सीमा से सटा हुआ है. सीमा के दूसरी तरफ नेपाल का शुक्ला फांटा सेंचुरी हैं. खुली सीमा के चलते आए दिन जंगली हाथी टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर जाते हैं. यह जंगली हाथी कुछ दिन ठहरने के बाद वापस नेपाल की ओर लौट जाते हैं. हालांकि इस प्रवास के दौरान अकसर जंगली हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ किसानों की झोपड़ियों आदि को भी तोड़ डालते हैं. कुछ दिन पूर्व भी दो जंगली हाथी गजरौला और बरखेड़ा के रिहायशी इलाकों में दहशत का पर्याय बने हुए थे अब दोनों हाथी बीते एक बार फिर उग्र हो गए हैं. दोनों हाथी माला रेंज से महोफ रेंज के जंगल में जा पहुंचे.

हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात
आधी रात के बाद इनमें से एक जंगली हाथी मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस क्षेत्र में जा पहुंचा. यहां हाथी ने स्टाफ क्वार्टर के आसपास जमकर उत्पात मचाने के साथ बाहर रखे सामान को भी बुरी तरह बिखेर दिया. सामान फेंकने की सुगबुगाहट से परिवार वाले जाग गए और बाद में बमुश्किल हाथी को खदेड़ा. हाथी की मौजूदगी के चलते परिवार वाले रात भर सहमे रहे, इधर विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक दोनों हाथियों ने महोफ जंगल में कई स्थानों पर जंगल सीमा पर लगी जाल फेसिंग को भी क्षतिग्रस्त कर डाला. हाथियों के बढ़ते उत्पात के बाद टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई है. अधिक जानकारी देते महोफ रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सहेंद्र यादव ने बताया कि हाथियों ने रेंज सीमा में पहुंचकर फेसिंग को क्षतिग्रस्त किया है. हाथियों की आमद के बाद स्टाफ को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पीलीभीत में नेपाल से भटके हाथियों ने मचाया हड़कंप, रेस्ट हाउस के पास तोड़फोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों