पीलीभीत में 12 फरवरी को यहां लगने जा रहा है मुफ्त हेल्थ कैंप; आंख, दांत और हार्ट के मरीजों का होगा इलाज

0
पीलीभीत में 12 फरवरी को यहां लगने जा रहा है मुफ्त हेल्थ कैंप; आंख, दांत और हार्ट के मरीजों का होगा इलाज


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Free Medical Camp Pilibhit: अनिल कमल ने बताया कि प्रत्येक माह निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाता है. इस महीने यह मेडिकल कैंप 12 फरवरी को…..

सांकेतिक फोटो.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की एक संस्था हर महीने जरूरतमंदो की सेवा के लिए निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन करती है. इस कैंप में अलग-अलग नामचीन अस्पतालों के डॉक्टर निशुल्क परामर्श में साथ ही साथ आवश्यक दवाओं से लेकर उपकरण उपलब्ध कराते हैं. इस माह यह कैंप 12 फरवरी को लगने जा रहा है. जिसमे रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ आएंगे.

दरअसल, कुछ समय पहले पीलीभीत के कुछ समाजसेवियों ने मिलकर निशक्त जन सेवा संस्थान नामक संस्था की नींव रखी थी. यह संस्था बीते तकरीबन एक दशक से भी अधिक से प्रत्येक माह जरूरतमंदों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन करती है. इस कैंप में देश के अलग-अलग अस्पतालों से नामचीन डॉक्टर कैंप में शिरकत करते हैं. मेडिकल कैंप लगाने के साथ ही साथ ही यह संस्था जरूरतमंदों को मेडिकल व सर्जिकल उपकरण भी मुहैया कराती है. निशक्त जन सेवा संस्थान के सचिव अनिल कमल ने लोकल 18 टीम को अधिक जानकारी देते हुए बताया कि बीते एक दशक से भी अधिक से ही संस्था निशक्तजन की सहायता में जुटी हुई है. वर्तमान में संस्था से तक़रीबन 15 लोग जुड़े हुए हैं. कई बार निजी ख़र्चे से तो कई बार लोगों के सहयोग के ज़रिए यह सुविधाएं निशक्त जनों को प्रदान की जाती है.

यहां लगेगा मेडिकल कैंप
अनिल कमल ने बताया कि प्रत्येक माह निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाता है. इस महीने यह मेडिकल कैंप 12 फरवरी को पीलीभीत पूरनपुर रोड पर स्थित अंकुर राइस मिल में सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे से आयोजित होगा. इस कैंप में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आंख, दांतों और हृदय रोग मरीजों का परीक्षण किया जाएगा. जिन लोगों को ऑपरेशन या फिर किसी सर्जरी की आवश्यकता होगी उन्हें बस से रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा. जहां उनका निशुल्क इलाज कराया जाएगा. इसके लिए लोगों को अपने साथ आधार कार्ड व आवश्यक रोजमर्रा का सामान साथ लाना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए लोग 9897895585 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeuttar-pradesh

पीलीभीत में 12 फरवरी को यहां लगेगा मुफ्त हेल्थ कैंप, इनको मिलेगा लाभ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों