पुलिस ने घेराबंदी कर मच्छर को पकड़ लिया, कानपुर में जमकर हुई रेड
राष्ट्रपति के कार्यक्रम और रामनवमी के मद्देनजर राम मंदिर परिसर में राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी है मौजूद. जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चल रही है बैठक. राष्ट्रपति के स्वागत से लेकर के राष्ट्रपति के राम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम पर एक-एक चीजों पर हो रही है समीक्षा. राम मंदिर परिसर में यात्री सुविधा केंद्र में चल रही है बैठक. राष्ट्रपति के द्वारा राम मंदिर निर्माण में लगे कार्रदाई संस्था और श्रमिकों को भी किया जाएगा सम्मानित.
रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी
राम लला के दरबार पहुंचे सीएम राम मंदिर में कर रहे हैं दर्शन और पूजन. राम मंदिर के दर्शन पूजन के उपरांत करेंगे अधिकारियों ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक. राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर चलेगा का दौर लगभग 2 घंटे चलेगा बैठक का क्रम. जिले का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी राम जन्म भूमि परिषर में है मौजूद.
सहारनपुर में बदमाशों का मुठभेड़
सहारनपुर जिले के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छिनैती के मुकदमे में वांछित दो बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार बीती रात बीजुपुरा की ओर नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे. लेकिन बाइक फिसलने से गिर गए. जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमजद और सादिक निवासी विश्वासनगर के रूप में हुई है.
कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंदर मारपीट
कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के लाल लाजपत राय हैलेट अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के बाहर. सफाई कर्मचारी ने तीमारदार को पीटा. जमकर हुई मारपीट. सुरक्षा कर्मियों ने भी बचाव का किया प्रयास. हंगामा देख अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आए मरीज और तीमारदारों में हड़कंप. कई मेरीज डर के मारे भागे. वीडियो वायरल.
सीतापुर में घर में घुसकर चोरी
सीतापुर जिले में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की चोरी. असलहे के बल पर नगदी और जेवर किए चोरी. महिलाओं के जगने पर असलहे के बल पर बनाया बंधक. बदमाश करीब डेढ़ लाख के जेवरात सहित नगदी कर ले गए चोरी. एसपी सहित फॉरेंटिक टीम ने किया घटना स्थल का निरीक्षण. खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई. बिसवा कोतवाली क्षेत्र के मतीकरपुर का मामला.
पीलीभीत में मिली बाबा की लाश
पीलीभीत जिले में संदिग्ध हालात में मिला बाबा का शव. छप्पर में लगे बांस से लटकता मिला संतोष बाबा का शव. कदमा बाबा देव स्थान के पुजारी थे संतोष बाबा. घंटों तक छप्पर में लटकता रहा बाबा का शव. पुलिस चौकी से महज 3 किमी दूर की घटना. घंटों तक पुलिस को नहीं लगी घटना की भनक. बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा गांव का मामला.
जिला जेल से भागे दो कैदियों पर 25-25 हजार का इनाम
अयोध्या जिला जेल से भागे दो बंदियों पर SSP ने 25 – 25 हजार का इनाम किया घोषित. 28 जनवरी को जिला जेल की बाउंड्री फांदकर भागे थे सुल्तानपुर और अमेठी के दो बंदी. देश के कई राज्यों में खाक छान रही टीम, अब तक नहीं मिला सुराग. जेल अधीक्षक समेत 11 हुए थे निलंबित, लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस का हाथ है खाली.
39 जिलों में खुलेंगे नए कंपोजिट स्कूल
यूपी में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय योजना को मिली वित्तीय स्वीकृति. प्रदेश के 39 जिलों में नए स्कूलों का निर्माण होगा. प्री-प्राइमरी से 12वीं तक पढ़ाई एक ही परिसर में होगी. हर परियोजना पर 23 से 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे. स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर और लैंग्वेज लैब की सुविधा. स्किल हब सेंटर और आधुनिक प्रयोगशालाएं भी बनेंगी. ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शिक्षा का अवसर. लखनऊ, वाराणसी, बहराइच, मिर्जापुर समेत कई जिलों में निर्माण. परियोजनाओं के लिए पहली किस्त जारी. सरकार ने समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण के निर्देश दिए.
कानपुर में ठगी
कानपुर में फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन दिखा कर अधिक मुनाफे का लालच देकर युवक से 38 हजार की ठगी. पीड़ित ने चकेरी थाने में दर्ज कराया मुकदमा.
सीतापुर में महिला ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
सीतापुर जिले में महिला ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप. विरोध करने पर महिला सहित पति व मां को पीटने का लगाया आरोप. पति को रस्सी से बांधकर पीटने का आरोप. पति की पिटाई का वीडियो आया सामने. पीड़ित महिला ने पुलिस से की शिकायत. आरोपों को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच. देहात कोतवाली का मामला.
फर्जी मुकदमा कराने वालों को जमानत
कानपुर में पिंटू सेंगर हत्याकांड का मामला. आरोपित बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री को मिली जमानत. 6 महीने बाद रिहाई. पिछले वर्ष 25 अगस्त को पुलिस ने किया था गिरफ्तार. वहीं दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामले में 3 आरोपितों को अदालत ने 50-50 हजार रुपए के बंध पत्र पर अग्रिम जमानत दी.
आगरा में तेज रफ्तार बर पलटी
आगरा में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी. बस में सवार सवारियों में मची चीख पुकार. हादसे में लगभग 6 सवारियां हुई घायल. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. रेस्क्यू कर सभी को बस से निकाला बाहर. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. थाना सिकंदरा क्षेत्र के गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास की घटना.
वाराणसी-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा
प्रयागराज में वाराणसी कानपुर हाईवे पर बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा. शहावपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला. बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर चार युवक सवार थे. दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो घायलों को नवाबगंज थाना पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है.
मेरठ में हिट एंड रन का खौफनाक वीडियो
मेरठ में हिट एंड रन का खौफनाक वीडियो वायरल. कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, 200 मीटर तक घसीटा. सीसीटीवी में कैद हुई कर सवार की करतूत. आरोपी कार सवार फरार. पीड़ित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. थाना नौचंदी क्षेत्र का मामला.
अदालतों और जजों पर कमेंट करने वाले दो भाई गिरफ्तार
प्रयागराज में सोशल मीडिया पर अदालत और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला.कैंट थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार. गिरफ्तार दोनों भाई 29 वर्षीय दीपक कुमार और 26 वर्षीय देविंदर कुमार जालौन जिले के उरई निवासी हैं. हालांकि दोनों ही खेती का कार्य करते हैं. हाल में ही फेसबुक अकाउंट अश्विनी अंबेडकर मूल निवासी पर अदालत और जजों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने फेसबुक आईडी की जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान की. पुलिस टीम ने जालौन पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. हालांकि पूछताछ में आपत्तिजनक टिप्पणी के पीछे कोई विशेष कारण आरोपियों ने नहीं बताया है.
3 साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले आरोपी को सजा
प्रयागराज जिले में पोक्सो कोर्ट ने 3 साल के बच्चे के साथ कुकर्म के आरोपी को सुनाई सजा. स्पेशल जज पोक्सो विनोद कुमार चौरसिया ने दोषी मोनू भारतीया को 21 वर्ष के कठोर कारावास की सुनाई सजा. कोर्ट ने 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है. हालांकि जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा. कोर्ट ने टिप्पणी की कि अपराध अत्यंत गंभीर है, जो बालक के शरीर और आत्मा दोनों के विरुद्ध है.
सुल्तानपुर में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे जिलाध्यक्ष
सुल्तानपुर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे. नशे में धुत युवकों ने पीछे से जिलाध्यक्ष की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी. एयरबैग खुलने के कारण सुशील त्रिपाठी सुरक्षित. गाड़ी का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त. ड्रिंक एंड ड्राइव’ की घटना से शहर में होती है एक्सीडेण्ट.
सोनभद्र में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
सोनभद्र में तेज रफ्तार ट्रक ने दो वाहनों में मारी जोरदार टक्टर. टक्कर के बाद ट्रेलर पलटी चालक फंसा केबिन में. स्थानीय लोगों द्वारा केबिन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल. पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर की घटना.
बदायूं में क्रिकेट मैच के विवाद में युवक को मारी गोली
बदायूं जिले में क्रिकेट मैच के विवाद में युवक को मारी गोली. गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी. दातागंज कोतवाली क्षेत्र के काँसपुर रोड की वारदात.
नाबालिग बच्ची को अगवा करने वाला अरेस्ट
लखनऊ में तिलक समारोह से नाबालिग बच्ची को अगवा करने वाला गिरफ्तार. कारोबारी की 4 वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर ले गया था आरोपी. चिनहट पुलिस ने तीन घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस की सक्रियता और जागरूक राहगीरों के चलते बची बच्ची. लॉन के सीसी टीवी कैमरे में बच्ची को ले जाते दिखा आरोपी. नशे में धुत 36 वर्षीय आरोपी सर्वेश रावत गिरफ्तार. देर रात देवा रोड के उमंग लॉन की घटना.
कानपुर में 1000 से अधिक पुलिसवालों ने की छापेमारी
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का 8 घंटे का विशेष अभियान चला है. इस दौरान शहर के 250 स्थान पर एक साथ छापेमारी की गई. पान-सिगरेट की दुकान, ढाबा, मैगी प्वाइंट, कोल्ड ड्रिंक की रोड साइड दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप मच गया. मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पर एक साथ हुई छापेमारी. 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी छापेमारी में शामिल हुए. छापेमारी की सूचना के बाद से कई दुकानदार दुकान छोड़ भागे.
हापुड़ में हेड कांस्टेबल निलंबित
हापुड़ जिले में रिश्वत मांगने पर हेड कॉन्स्टेबल निलंबित. प्रेमी युगल से मांगी थी 20 हजार की रिश्वत. एसपी ने हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र को किया निलंबित. सुनसान स्थान पर पकड़े गए प्रेमी युगल से मांगी थी रिश्वत. हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना का मामला.
हापुड़ में किशोरी से गैंगरेप
हापुड़ जिले में फार्म हाउस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बकरी के लिए चारा लेने गई थी 14 वर्षीय किशोरी. पुलिस ने 2 लोगों पर दर्ज की FIR. हापुड़ के धौलाना का मामला.
अमेठी में वांटेड मच्छर गिरफ्तार
अमेठी जिले में थाना मुसाफिरखाना की पुलिस ने वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत इसौली मोड़ पर चेकिंग के दौरान थाना मुसाफिरखाना अन्तर्गत हाईवे के पास रमन अग्रहरि का अपहरण कर फिरौती वसूलने की घटना में वांछित एवं रूपये 50 हजार का इनामिया अभियुक्त मो0 इस्लाम उर्फ मच्छर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.
आगरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइकसवार को मारी टक्कर
आगरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाईक सवार को चपेट में लिया. सड़क हादसे में बाइक सवार लड़के की हुई मौत. शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहा था मृतक. लड़के की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, रोड किया जाम. सूचना पर थाना पुलिस के साथ पहुंचे एसीपी. ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया. शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना एत्मादपुर क्षेत्र के स्टेशन रोड का मामला.
ट्रक और मैक्स में टक्कर, दो की मौत
आगरा में दिखा तेज रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार ट्रक और मैक्स गाड़ी की हुई आमने सामने भिड़ंत. मैक्स गाड़ी में सवार थे करीब 30 लोग. सड़क हादसे में 2 की मौत, लगभग 24 लोग हुए घायल. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी. शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. शादी में भात देकर वापस अपने गांव जा रहे थे सभी. थाना किरावली क्षेत्र के कराला मोड़ पर हुआ सड़क हादसा.
गाजियाबाद में डीजे बजाने को लेकर विवाद
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर हए विवाद में एक हिन्दू महिला और बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई. घटना 9 मार्च को नंदग्राम में आश्रम रोड पर नई बस्ती में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा हो गया. वीडियो में आरोप लगाया गया कि हनुमान चालीसा बजाने को लेकर मुस्लिम परिवार ने मारपीट की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की.
यूपी बोर्ड की परीक्षा का अंतिम दिन आज
यूपी बोर्ड की परीक्षा का अंतिम दिन आज है. आज पहली पाली में हाई स्कूल कृषि और इंटरमीडिएट कंप्यूटर की परीक्षा 1959 परीक्षा केंद्रों पर होगी. हाई स्कूल में 26543 और इंटरमीडिएट में 18440 को मिलाकर कुल 44983 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. दूसरी पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा 4837 परीक्षा केंद्रों पर होगी. दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 91243 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी जानकारी.