पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और इकबाल महमूद के खिलाफ केस दर्ज, अमेठी में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग

0
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और इकबाल महमूद के खिलाफ केस दर्ज, अमेठी में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग


UP News Live Update: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में दो गौकश घायल हो गई. एक की पहचान सरताज और दूसरे की पहचान मो. मुस्तफा के रूप में हुई है. दोनों के ही पैर में गोली लगी. अंधेरे के फायदा उठाकर एक गौकश मौके से फरार हो गया. इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती. गौकशों के पास से भारी मात्रा में गौकशी के उपकरण बरामद. मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के जंगल में हुई मुठभेड़.

बिजनौर: बीटेक की छात्रा ने गंगा में लगाई छलांग, निकली थी मॉर्निंग वॉक पर
बिजनौर: शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बीटेक की छात्रा ललिता ने आज सुबह गंगा बैराज से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, ललिता अपने चाचा की बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. इसी दौरान उसने अचानक बैराज से छलांग लगा दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया. फिलहाल ललिता की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि ललिता बीटेक की छात्रा थी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है.

संभल: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और इकबाल महमूद के खिलाफ केस दर्ज
संभल कोर्ट ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और इकबाल महमूद के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. यह आदेश हिंदूवादी नेता सिमरन गुप्ता द्वारा दायर वाद के आधार पर आया है. मामला तब उभरा जब आरोपियों ने कांबड़ यात्रियों को ‘गुंडा-मबाली’ कहकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. कोर्ट ने इस वाद पर सुनवाई करते हुए केस दर्ज करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई 27 नवंबर को होने का निर्णय लिया.

नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना जारी

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान किसानों ने प्राधिकरण में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. बता दें, किसान पिछले पांच दिनों से नोएडा प्राधिकरण ऑफिस के गेट पर बैठे है.

Farrukhabad News: दो कारों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत
फर्रुखाबाद जिले में दो कारों के आमने-सामने भिड़ंत में एक कार सवार की घटना स्थल पर हुई मौत. कार सवार टक्कर लगते ही मौके से हुआ फरार. कार की जोरदार भिड़ंत में एक कार पलटी. राहगीरों ने कार पलटी देख अंदर से युवक को बहार निकाला. एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया भेजा. जिला अस्पताल लोहिया के डॉक्टर ने युवक को किया मृत घोषित. परिजनों के पहुंचने पर मचा कोहराम. थाना मऊदरबाजा क्षेत्र के इटावा बरेली हाईवे की घटना.

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर में बेटे ने पिता को मारी गोली
अम्बेडकरनगर जिले में आपसी रंजिश में पुत्र ने पिता को मारी गोली. आरोपी बेटे ने बड़े पिता को भी मारी गोली. घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल. गोली मारने वाला आरोपी पुत्र मौके से हुआ फरार. आरोपी प्रिंस मौर्य के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमों का किया गठन. राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर कादीपुर का मामला.

Ayodhya News: अयोध्या में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की मौत
अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, पेड़ से लटका मिला शव, रौनाही थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नई बाजार के पास एक खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला शव,हत्या या आत्महत्या,, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच, घटना की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर क्षेत्र का निवासी था मृतक,सारा बिशुनपुर में है मृतक की ससुराल,यहां जमीन खरीदकर कर करता था खेती.

Amethi News: अमेठी में अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली
अमेठी में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली. बदमाशों ने युवक को मारी ताबड़तोड़ चार गोलियां. आनन फानन में परिजन ले गए जिला अस्पताल. अमेठी जिला अस्पताल में युवक का चल रहा इलाज. जिला अस्पताल से युवक को ट्रामा सेंटर किया जा रहा है रेफर. गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पैंगा गांव का मामला.

Amethi News: अमेठी में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
अमेठी जिले में रेडीमेड कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग. आग की चपेट में आने से 50 लाख का नुकसान. फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू. जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र कस्बे से जुड़ा मामला.

Saharanpur News: सहारनपुर में 1 करोड़ की स्मैक बरामद
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर थाने की बड़ी कार्रवाई. एएनटीएफ सहारनपुर यूनिट ने सहारनपुर से शामली के शोएब को किया गिरफ्तार. आरोपी शोएब से 1 करोड़ 8 लाख रुपए की स्मैक बरामद.

Hapur News: हापुड़ में डीआईओएस की गाड़ी ने बस को मारी टक्कर
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में DIOS की गाड़ी में बस ने मारी टक्कर. हादसे में बाल बाल बची DIOS. पुलिस ने बस को हिरासत में लिया. हापुड़ के गढ़ रोड की घटना.

Mainpuri News; मैनपुरी में मेटा ने युवक को आत्महत्या से बचाया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मेटा अलर्ट के चलते मैनपुरी पुलिस ने युवक को आत्महत्या से बचाया. 25 वर्षीय बीएससी पास युवक ने फेसबुक पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट डाली थी. स्टेशनरी दुकान पर काम करने युवक ने भारी मात्रा में नींद की दवाईयां खाकर फेसबुक पर पोस्ट डाली थी. मेटा से डीजीपी मुख्यालय को मिला था अलर्ट. डीजीपी मुख्यालय से नंबर की लोकेशन निकाल कर मैनपुरी पुलिस को दी गई थी सूचना. मैनपुरी के किशनी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और युवक को सीएचसी में इलाज कराया.
तबियत सुधरने पर पुलिस टीम ने युवक की काउंसलिंग भी की.

Kanpur News: कानपुर में आधा दर्जन बंदरों की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रेन से कटकर आधा दर्जन बंदरों की हुई मौत. कासगंज से कानपुर जा रही थी पैसेंजर ट्रेन. रेलवे लाइन पर काफी संख्या में बैठे थे बंदर. कुछ बंदरों के कट जाने के बाद इधर-उधर भागे बाकी बंदर. घटना के बाद कई बंदर इकट्ठा हुए रेलवे लाइन पर. शिवराजपुर थाना क्षेत्र के पकरा क्रॉसिंग पर कटे आधा दर्जन बंदर.

Bahraich News: बहराइच में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग से झुलसे दो युवक. बैट्री के ब्लास्ट की वजह से सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट. सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से टूटी दुकान की छत. बैट्री ब्लास्ट के दौरान दुकान में सो रहे थे दोनो युवक. झुलसे दोनों युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में कराया गया भर्ती. फखरपुर थाना इलाके की घटना.

Hapur News: हापुड़ में गिरा खेत में ड्रोन
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गिरा बड़ा ड्रोन. किसानों के खेत मे गिरा ड्रोन. पुलिस फोरेंसिक की टीम पहुंची. बाबूगढ़ के मुदाफ़रा चौकी क्षेत्र का मामला.

Chitrakoot Road Accident: चित्रकूट हादसे में अब तक 4 की मौत
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की और हुई मौत. इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है. चार घायलों का अभी प्रयागराज में चल रहा है इलाज. एक घायल को प्रयागराज से लखनऊ किया गया रेफर. मृतकों की संख्या में अभी भी हो सकती है बढ़ोतरी. कल हादसे में तीन लोगों की मौके पर हुई थी मौत 5 लोग हुए थे घायल. शहर कोतवाली क्षेत्र के खोह नेशनल हाईवे का मामला.

Hamirpur News: हमीरपुर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या
हमीरपुर जिले में नवविवाहिता ने घरेलू कलह के चलते की आत्महत्या. घर के अकेले कमरे में फांसी लगाकर महिला ने दी जान. सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव के पास से किया सोसाइड नोट बरामद. 19 माह पूर्व महिला की हुई थी शादी. महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप. ललपुरा थाना क्षेत्र के स्वासा खुर्द गांव का मामला.

Hamirpur News: हमीरपुर में किसान की मौत
हमीरपुर जिले में सपोर्टिंग वायर की चपेट में आने से किसान की मौत. सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आया किसान. गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुचे किसान को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित. गांव के पास वाले मंदिर में भजन कीर्तन करके घर लौट रहा था किसान. रास्ते मे एक कुएं के पास बिजली के खंभे के सपोर्टिंग वायर के चपेट में आने से हुई घटना. मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गुरदहा गांव का मामला.

Banda Road Accident: बांदा में सड़क हादसे में युवक की मौत
बांदा जिले में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक की मौत. घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बालक को बाइक ने मारी टक्कर. गंभीर हालत में इलाज दौरान बालक की मौत. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की कार्यवाही शुरू. बाइक सवार मौरंग की बोरियां लादकर जा रहा था घर. तेज रफ्तार होने के कारण बाइक से हुआ हादसा. नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शहीदन पुरवा का मामला.

Bahraich News: बहराइच में नाबालिग का मिला शव
बहराइच जिले में गुमशुदा नाबालिक का झाड़ियों में मिला शव. घर से शौच के लिए निकली थी नाबालिक. नाबालिक के गले पर मिले चोट के निशान. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप. पुलिस मामले की जांच में जुटी. मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र की घटना.

Pilibhit News: पीलीभीत में हुई मारपीट
पीलीभीत जिले में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट. मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. पीड़ित ने थाने में शिकायत कर की कार्रवाई की मांग. दबंगों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जे कर मारपीट का आरोप. थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित भूरे मोहल्ले की घटना.

Banda News: बांदा में चचेरे भाई ने युवक को उतारा मौत के घाट
बांदा जिले में चचेरे भाई के हमले से घायल युवक की मौत. दो दिन पूर्व चचेरे भाई ने युवक को फावड़ा मारकर किया था घायल. भैंस के बच्चे ने भूसा खा लिया था, जिसके बाद हुआ था विवाद. कानपुर में इलाज दौरान युवक की हुई मौत. पुलिस अब जांच करके कार्यवाही में जुटी. तिंदवारी थाना क्षेत्र के ख़ौडा गांव का मामला.

Banda News: 14 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार
बांदा जिले में 14 लाख लेकर बिजली विभाग का कर्मचारी फरार. उपभोक्ताओं के बिजली बिल की रकम लेकर हुआ फरार. बिजली विभाग ने कर्मचारी घनश्याम को बिल जमा करने का सौपा था काम. बकाया रसीद दिखाकर कर्मचारी ने किया गबन. अधीक्षण अभियंता ने कर्मचारी को किया निलंबित. बिजली विभाग के एसडीओ ने पुलिस को सौंपी है तहरीर. बबेरू विद्धुत वितरण खण्ड का मामला.

Bijnor News: बिजनौर में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
बिजनौर में नकाबपोश दबंगों के हौंसले बुलंद हैं. दुकान से सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव जा रहे नाबालिग युवक को नकाबपोश दबंगों ने जमकर मारा पीटा. पीड़ित युवक दबंगों से पूछता रहा मुझे क्यों पीट रहे हो. लेकिन दबंग पिटाई करते रहे.पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल. पीड़ित के पिता ने किरतपुर थाने मे दी दबंगों के खिलाफ तहरीर. थाना किरतपुर इलाके के पाड़ली गांव का मामला.

World Cup News: अयोध्या में वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई
अयोध्या में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिखा जश्न का माहौल. देर रात साधु संतों ने लता मंगेशकर चौक पर बांटा लड्डू. मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी जीत की बधाई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत का जश्न दिखा अयोध्या में भी. भारत की बेटियों ने बढ़ाया भारत का मान, संतों में दिखा उत्साह. जय श्री राम के उद्घोष के साथ भारत माता की जय के लगाए गए देर रात उद्घोष.

Kanpur News: कानपुर में बीच सड़क पर हंगामा
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के जी टी रोड पर बस रोककर सवारी बैठाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर और रोडवेज ड्राइवर के बीच विवाद हो गया. इस दौरान कंडक्टर और ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से अभद्रता की. इसके चलते सड़क पर जाम लग गया. ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने हंगामा कर रहे बस कंडक्टर ड्राइवर का वीडियो बनाकर शेयर कर दिया. वहीं रोडवेज ड्राइवर ने भी वीडियो बनाकर किया वायरल. ड्राइवर को पुलिस ने लिया हिरासत में. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड का मामला.

Ballia News: बलिया में दिनदहाड़े महिला से छिनौती
बलिया जिले में दिनदहाड़े पुलिस पिकेट के सामने महिला से छिनैती. पैसों से भरा बैग व मोबाईल फोन की छिनैती की गई है. बाईक सवार बदमाश बैग और मोबाइल छिनकर फरार हो गए. छिनैती की घटना CCTV मे कैद हो गई. चितबड़ागांव थाने के चितबड़ागांव चौराहे की घटना.

Bulandshehar Encounter: बुलंदशहर में बदमाश का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गैंगस्टर एक्ट में वांछित से छतारी पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश जावेद घायल हो गया. जावेद के पैर में एनकाउंटर के दौरान गोली लग गई. जावेद मूल रूप से दादरी का रहने वाला था और वह बुलंदशहर के छतारी थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किये. आरोपी पर ग्रेटर नोएडा, हापुड़, अलीगढ़ समेत विभिन्न जनपदों में 40 से अधिक मामले दर्ज. छतारी थाना क्षेत्र में पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार हुआ शातिर.

Lalitpur News: ललितपुर में महिला के साथ मारपीट
ललितपुर जिले में उधारी में सामान न देने पर दबंगों ने गरीब महिला को दुकान से खींचकर गाली-गलौज करते हुए पीट दिया. मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल. गरीब महिला दुकानदार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध की कार्यवाही की मांग. सदर कोतवाली क्षेत्र के आरएमवी के पास स्थित कांशीराम कालोनी की घटना.

Hapur News: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में एक महिला एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. पांच लोग घायल हो गए. वहीं दोनों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी समारोह में जा रहे थे. थाना हाफिजपुर क्षेत्र की घटना है.

Meerut News: मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक की घर से बुलाकर हत्या की गई. गांव के बाहर शव मिलने से सनसनी फैल गई. थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अगवानपुर की घटना है.

Lucknow News: महिला वर्ल्ड कप जीतने पर लखनऊ में जश्न
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने पर लखनऊ में जश्न मनाया गया है. भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है. महिला क्रिकेट विश्व कप जीतकर भारत ने इतिहास रचा है. हजरतगंज चौराहे पर मनाया गया महिला वर्ल्ड कप जीतने का जश्न. साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वनडे महिला विश्व कप जीता भारत.

Bijnor News: बिजनौर में हाथी ने फसलों को रौंदा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हाथी ने किसानों की फसलों को रौंदा. दोपहर में ही गांव के समीप गन्ने के खेतों में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी को भगाने पहुंचे किसानों पर हाथी ने किया हमला. मुश्किल से किसानों ने भाग कर बचाई जान. वन विभाग अधिकारी ने हवाई फायरिंग कर हाथी को भगाया. थाना बढ़ापुर के गांव रामजी वाला का पूरा मामला.

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में साले बहनोई समेत तीन की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल. दावत में शामिल होकर आ रहे थे बाइक सवार. मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की घटना.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *