प्यार करना है तो इन लोगों से कीजिए, दिल टूटने के बाद भी निभाएंगे साथ, बने रहेंगे वफादार!

0
प्यार करना है तो इन लोगों से कीजिए, दिल टूटने के बाद भी निभाएंगे साथ, बने रहेंगे वफादार!


Last Updated:

Astro Tips: अक्सर मूलांक के हिसाब से लोगों के स्वभाव में प्रभाव आता है. ऐसे ही एक मूलांक के बारे में आज हम आपको बताएंगे, जो प्यार के मामले में अनलकी होते हैं, लेकिन दिल टूटने के बाद भी अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं,

अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव और लव लाइफ से लेकर करियर तक के बारे में जाना जाता है. ऐसे ही एक मूलांक के बारे में आज हम आपको बताएंगे, जो प्यार के मामले में अनलकी होते हैं, लेकिन दिल टूटने के बाद भी अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं, तो चलिए विस्तार से समझते हैं.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मानव जीवन पर मूलांक का विशेष प्रभाव होता है. कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जो शुभ होते हैं. कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जो अशुभ होते हैं. मूलांक का आकलन हमेशा जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुई हो, उस व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाता है.

ayodhya

पांच मूलांक के स्वामी बुध ग्रह होते हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के सूचक भी माने गए हैं. इस मूलांक पर बुद्धदेव की विशेष कृपा भी रहती है, जिसके कारण यह लोग बुद्धिमान भी माने जाते हैं. इतना ही नहीं, यह लोग रिश्ते को लेकर बहुत ही वफादार भी होते हैं, लेकिन प्यार के मामले में यह लोग अनलकी भी होते हैं. अपने लाइफ पार्टनर के प्रति यह वफादार भी होते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस भी व्यक्ति का जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है. यह लोग अपने लाइफ पार्टनर के प्रति वफादार माने जाते हैं. अपने प्यार को पूरा सम्मान देते हैं. साथ ही लाइफ पार्टनर के साथ पिकनिक स्पॉट पर भी जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते में मनमुटाव भी उत्पन्न होता है, लेकिन फिर भी यह अपने प्यार के प्रति वफादार होते हैं.

ayodhya

जिन जातक का जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है. इस मूलांक के लोग अपने पार्टनर के प्रति वफादार तो होते हैं. साथ ही यह लोग जन्म से भी वफादारी के मामले में किसी से कम नहीं रहते हैं. यही वजह है कि इनको सच्चा प्यार मिलता है और अपने पार्टनर के प्रति समर्पित भी रहते हैं.

ayodhya

जिन भी जातक के जन्म की तारीख 1, 10, 19 या 28 तारीख को होती है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. इस मूलांक के लोग खर्चीले होते हैं. माता लक्ष्मी की भी इन पर विशेष कृपा रहती है. जीवन की हर परेशानियों से यह डटकर लड़ते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

प्यार करना है तो इन लोगों से कीजिए, दिल टूटने के बाद भी निभाएंगे साथ!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों