प्रयागराज से झांसी…धधक रही धरती, आज इन शहरों में आसमान से बरसेगी आग

वाराणसी: यूपी में प्रचंड गर्मी ने दस्तक दें दी है. ऐसे में यूपी के कई जिलों में आसमान से आग के शोले बरस रहे हैं. साथ ही अधिकतम तापमान मार्च महीने में 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. आंकड़ों के अनुसार यूपी के 10 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है. ऐसे में मार्च के महीने में हीट वेव का कहर दिखाई दे रहा है.
आईएमडी की ओर से मिली ताजा जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी. इस दौरान लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, रायबरेली, बांदा,ह मीरपुर, महोबा, जालौन, ललितपुर, इटावा, मैनपुरी, मथुरा और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.
शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 39.2/20.5 | 190 |
आगरा | 39.6/19.4 | 176 |
कानपुर | 37.8/16.7 | 168 |
मेरठ | 38.4/18.2 | 156 |
वाराणसी | 39.5/19.4 | 123 |
(नोट – यह आंकड़ा गुरुवार का है)
24 घंटे बाद है राहत के आसार
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले 24 घंटे तक फिलहाल तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कि कमी हो सकती है.
प्रयागराज में बरस रही आग
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा. यहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा आगरा, झांसी, लखनऊ, वाराणसी और हमीरपुर में भी तापमान इसी के आस पास रिकॉर्ड हुआ. वहीं, अयोध्या में सबसे कम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा.