प्रेगनेंसी के दौरान भूलकर न खाएं ये फूड, यहां जानिए कैसी होनी चाहिए डाइट

0
प्रेगनेंसी के दौरान भूलकर न खाएं ये फूड, यहां जानिए कैसी होनी चाहिए डाइट


Last Updated:

प्रेग्नेंसी में जंक फ़ूड नहीं खाना चाहिए. इसमें मौजूद रासायनिक तत्व बच्चे को हानि पहुंचा सकते हैं. डाइट में हरी सब्जियां व दाल ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए. इसके साथ ही दूध और पनीर का भी सेवन करें. अगर कुछ नहीं हो तो कम से कम दो कटोरी दाल जरूर रखें. रोटी-चावल थोड़ा कम भी रहेगा तो भी दिक्कत नहीं है.

ख़बरें फटाफट

मिर्जापुर: गर्भावस्था में सबसे ज्यादा ध्यान खाने और पीने को लेकर रखना पड़ता है. अगर खान-पान सही नहीं हो तो इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर दिखता है, जो बच्चे के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है. गर्भावस्था के दौरान डाइट कैसी रखें और किन चीजों को खान-पान में शामिल किया जाए, इसको लेकर मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह ने टिप्स दिए हैं. उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में न्यूट्रीशन का ज्यादा ध्यान देना चाहिए. इसके साथ ही हरी सब्जियों व दाल को खान-पान में शामिल करें. यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि, किसी डाइटिशियन से मिलकर प्रॉपर डाइट चार्ट तैयार कराना चाहिए, ताकि दिक्कत न हो.

प्रेगनेंसी में सबसे ज्यादा कैलोरी व ऊर्जा की होती है

मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह ने लोकल 18 से बताया कि जीवन के हर पड़ाव पर शरीर की आवश्यकताओं के अनुसार ही खाने-पीने का ध्यान देना चाहिए. जब गर्भावस्था हो तो यह जिम्मेदारी और बढ़ जानी चाहिये, क्योकि इसमें सबसे ज्यादा न्यूट्रिशन की जरूरत होती है. प्रेगनेंसी के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाते हैं तो उसी तरह से हमें डाइटिशियन के पास भी जाना चाहिए, ताकि वो आपकी प्रेगनेंसी के अनुसार आपकी डाइट बना सके. प्रेगनेंसी में सबसे ज्यादा कैलोरी व ऊर्जा की होती है, क्योकि जो आप खा रहे हैं. उससे बच्चों को फायदा मिलेगा. यहीं वजह है कि डाइटिशियन से मिलने के बाद सही डाइट बन सकेगा और आपके लिए बेस्ट होगा.

सब्जी व दाल को करें शामिल

डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि प्रेग्नेंसी में जंक फ़ूड नहीं खाना चाहिए. इसमें मौजूद रासायनिक तत्व बच्चे को हानि पहुंचा सकते हैं. डाइट में हरी सब्जियां व दाल ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए. इसके साथ ही दूध और पनीर का भी सेवन करें. अगर कुछ नहीं हो तो कम से कम दो कटोरी दाल जरूर रखें. रोटी-चावल थोड़ा कम भी रहेगा तो भी दिक्कत नहीं है. सलाद भी रखें. अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो अंडा और  चिकन भी खाए. सीजन के फलों को खाए और संभव हो तो जूस भी पिए. यह भी फायदेमंद है. जितनी कलरफुल थाली होगी. उतना ही फायदा आपके साथ आपके बच्चों को मिलेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

homelifestyle

प्रेगनेंसी के दौरान भूलकर न खाएं ये फूड, यहां जानिए कैसी होनी चाहिए डाइट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *