प्रेमी के साथ होटल में थी पत्नी, पीछे से पुलिस लेकर पहुंच गया पति
Last Updated:
Aligarh News: अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अपने प्रेमी के साथ पहुंची महिला को उसके पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया. पति को उसके अफेयर को लेकर सक था. इसी की वजह से वह महिला का पीछा कर रहा था. जैसे ही महिला प्रेमी के साथ होटल के कमरे में गई तो पति पुलिस लेकर आ धमका.
अलीगढ़ में पति ने पत्नी को प्रेमी संग होटल में पकड़ा
अलीगढ़. अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. शक के आधार पर पति लंबे समय से पत्नी का पीछा कर रहा था, और सूचना मिलते ही पुलिस के साथ होटल पहुंचकर दोनों को कमरे में रंगे हाथों पकड़ा. घटना रामघाट रोड स्थित एक निजी होटल की है, जहां यह पूरा मामला सामने आया.
जानकारी के अनुसार, पति को पत्नी के व्यवहार पर संदेह था. वह पिछले कुछ दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था. शनिवार को जब पत्नी घर से निकली, तो पति ने उसका पीछा किया और देखा कि वह रामघाट रोड के होटल में एक युवक के साथ गई. पति ने तुरंत क्वार्सी थाने में सूचना दी और पुलिस के साथ होटल पहुंच गया.
प्रेमी पर केस
पुलिस टीम ने होटल के कमरे में छापेमारी की, जहां पत्नी और उसका प्रेमी रंगरेलियां मनाते पाए गए. दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. पति ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद तीनों को थाने ले जाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है. प्रेमी के खिलाफ धारा 497 के तहत कार्रवाई की, जबकि पत्नी को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी. अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें