फरीदाबाद के इन दो सैक्टरों में कटने वाले हैं शानदार प्लॉट, विला और फ्लोर बनाने का होगा मौका, शुरू होगा ये प्रोजेक्ट
Last Updated:
Faridabad Property news: फरीदाबाद में घर बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका आ रहा है. यहां के दो सैक्टरों में आप शानदार प्लॉट खरीद सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार विला या फ्लैट बना सकते हैं. यहां 62 एकड़ जमीन पर जल्द ही प्लॉटिंग शुरू होने वाली है, इसके लिए नियोलिव ने समझौता किया है.
इन सैक्टरों में मॉडर्न लाइफस्टाइल की सभी जरूरतें जैसे रिटेल सुविधाएं, क्षेत्र का प्रमुख थीम-आधारित विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्लब हाउस आदि विकसित किए जाएंगे. रहने वाले निवासी इस परियोजना में सुरक्षित, आधुनिक और टिकाऊ जीवन का अनुभव कर सकेंगे. यह विकास भव्य और अनूठा होगा, जो आधुनिक जीवनशैली और बेहतरीन सुविधाओं का वादा करता है.
नियोलिव के संस्थापक और सीईओ मोहित मल्होत्रा ने कहा, ‘फरीदाबाद में प्लॉटिंग नियोलिव के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है क्योंकि हम एनसीआर के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में अपनी अब तक की सबसे बड़ी परियोजना की शुरुआत कर रहे हैं.’

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्… और पढ़ें