फर्रुखाबाद की फेमस मैगी मसालों का जादू और लाजवाब स्वाद, सिर्फ 90 रुपये में, ये है लोकेशन!

0
फर्रुखाबाद की फेमस मैगी मसालों का जादू और लाजवाब स्वाद, सिर्फ 90 रुपये में, ये है लोकेशन!


Last Updated:

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ तिराहे पर राठौर फास्टफूड की मैगी का लाजवाब स्वाद हर उम्र के लोगों को दीवाना बना देता है. साबुत मसालों और ताजी हरी सब्जियों से तैयार यह मैगी सिर्फ 90 रुपये में पेट भर मज़ा देती है. खुलते ही स्टॉल पर उमड़ती भीड़ इस स्वाद की खासियत को बयां करती है.

फर्रुखाबाद. वैसे तो कई चीजें हैं जो फर्रुखाबाद को बाकी शहरों से अलग बनाती हैं, लेकिन यहां का स्वाद भी लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है. यहां मिलने वाली मैगी का तो कोई जवाब ही नहीं, फतेहगढ़ तिराहे के निकट राठौर फास्टफुड की दुकान है जो ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. इनके मैगी का स्वाद और जायका अलग ही किस्म का है. जिसे एक बार खाने के बाद आपका भी मन इसे कई बार खाने को करेगा. फर्रुखाबाद के निकट फतेहगढ़ कोतवाली रोड में आने और जाने वाले हजारों लोग प्रतिदिन यहां पर पहुंचते हैं और लजीज मैगी का लुफ्त उठाते हैं. लोगों की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि दुकान खुलते ही भीड़ बढ़ने लगती है. दुकानदार रजत राठौर बताते हैं कि मैगी बनाने के लिए साबुत मसालों को घर पर पीसकर मसाला तैयार किया जाता है. वहीं इसमें हरी सब्जियों का भी प्रयोग करते है, जिस बटर से मैगी बनाई जाती हैं उसकी शुद्धता का भी खासा ध्यान दिया जाता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *