फर्रुखाबाद के टॉप मोहल्ले, जहां आलू से तैयार पपड़ी के स्वाद के लिए लगती है भीड

0
फर्रुखाबाद के टॉप मोहल्ले, जहां आलू से तैयार पपड़ी के स्वाद के लिए लगती है भीड


Last Updated:

फर्रुखाबाद के कमालगंज, मोहम्मदाबाद, फतेहगढ़, कंपिल में अच्छी खासी बिक्री होती है. फतेहगढ़ छोटी जेल चौराहे के पास पापड़ी के दुकानदार बताते हैं कि मसाले खुद के हाथ से तैयार करते हैं.

ख़बरें फटाफट

फर्रुखाबाद: देशभर में आलू के लिए प्रसिद्ध फर्रुखाबाद में प्रतिदिन लाखों रुपए का पापड़ी का कारोबार होता है. जिस प्रकार यहां पर तीखे मसाले और सब्जियों से पापड़ी को तैयार किया जाता है. इनका तरीका भी अलग है यही कारण है कि अन्य जनपदों के लोग भी जिले में आकर पापड़ी का स्वाद लेते नजर आते हैं. दुकानदार बताते हैं कि उनका तरीका इतना अलग है. जिससे पापड़ी का एक अलग ही स्वाद आता है. इसमें तीखे मसाले का प्रयोग किया जाता है. वह भी इसका स्वाद बढ़ा देता है.

फर्रुखाबाद में वैसे तो कई प्रमुख स्थान है. जहां पर प्रतिदिन पापड़ी की बिक्री होती है. जिसमें कमालगंज, मोहम्मदाबाद, फतेहगढ़, कंपिल और फर्रुखाबाद शहर में अच्छी खासी बिक्री होती है. फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ छोटी जेल चौराहे के पास पापड़ी दुकानदार बताते हैं. कि उनके भाई पिछले 30 वर्षों से यहां पर पापड़ी की दुकान लगाते आ रहे हैं. खुद हाथों से पीसकर मसाले तैयार करते हैं.

दुकान खुलते है लग जाती हैं भीड़

बह दुकान लगाते ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. ऐसे समय पर जब बिक्री अच्छी होती है तो 200 से 300 पापड़ी तक प्रतिदिन बिक जाती है. वहीं मौसम के हिसाब से अच्छी बिक्री होती है. ऐसे समय पर वह दो से तीन हजार रूपए की प्रतिदिन कमाई कर लेते हैं. महीने में हजारों रुपए की बचत भी हो जाती है.

ये है स्पेशल पापड़ी बनाने की पूरी रेसिपी

गेहूं के आटे से गोल आकार में पापड़ी तैयार की जाती है. वही सब्जियों को मिलाकर के एक मिश्रण बनाया जाता है. जिसमें नींबू और तीखे मसाले का तड़का लगाने के साथ ही इसमें सलाद के रूप में हरी सब्जियां डाली जाती है. वही बाद में दही का प्रयोग होता है. जो इसके स्वाद को बढ़ा देती है. पापड़ी तैयार करने के लिए सबसे पहले उबला हुआ आलू, चना, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के साथ ही धनिया, नींबू, काला नमक जीरा, लाल मिर्च, जलजीरा, गेहूं का आटा और सोयाबीन तेल व टमाटर के साथ ही पिसे हुए स्पेशल मसाले का प्रयोग किया जाता है.

homeuttar-pradesh

फर्रुखाबाद के टॉप मोहल्ले, जहां आलू से तैयार पपड़ी के स्वाद के लिए लगती है भीड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *