फल ही नहीं लकड़ी भी है अमृत, जामुन से जुड़ा आयुर्वेदिक रहस्य, जानिए जामुन की लकड़ी के गुण

0
फल ही नहीं लकड़ी भी है अमृत, जामुन से जुड़ा आयुर्वेदिक रहस्य, जानिए जामुन की लकड़ी के गुण


Last Updated:

Benefits of Jamun wood : जामुन का फल जितना स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है, उतनी ही गुणकारी इसकी लकड़ी भी मानी जाती है. भारतीय आयुर्वेद में जामुन की लकड़ी का उपयोग सदियों से किया जा रहा है. डायबिटीज नियंत्रण से लेकर दांत और मसूड़ों की मजबूती तक, जामुन की लकड़ी कई तरह से सेहत को लाभ पहुंचाती है, यही कारण है कि आज भी इसका महत्व बना हुआ है.

जामुन की लकड़ी भारतीय आयुर्वेद में सदियों से उपयोग की जाती रही है. जामुन की लकड़ी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. इसका उपयोग डायबिटीज़ के इलाज में किया जाता है. जामुन की लकड़ी का पानी उबालकर पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और शरीर में अतिरिक्त शर्करा कम होती है. इसके अलावा, यह हृदय की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

LOCAL 18

जामुन का फल तो हमारे लिए फायदेमंद होता ही है साथ ही जामुन की लकड़ी स्वास्थ्य और घरेलू उपयोग दोनों के लिए वरदान साबित होती है. इसके नियमित प्रयोग से सेहत में सुधार, दांत-मसूड़ों की सुरक्षा, पेट और त्वचा संबंधी लाभ मिलते हैं. यही वजह है कि जामुन की लकड़ी को भारतीय घरों में सदियों से अपनाया जा रहा है.

LOCAL 18

जामुन की लकड़ी की सबसे खास बात यह है कि इसे दांतों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. लोग इसे टूथब्रश की तरह मंजन करने के लिए प्रयोग करते हैं.इससे दांत मजबूत रहते हैं और मसूड़े स्वस्थ बने रहते हैं. जामुन की लकड़ी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया को कम करते हैं और मुंह की गंदगी को साफ रखते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

जामुन की लकड़ी पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी मानी जाती है. इसके उबले हुए पानी का सेवन करने से पेट की जलन और अपच की समस्या कम होती है. साथ ही, यह दस्त और पेट संबंधी अन्य बीमारियों में राहत देने का काम करती है. पारंपरिक रूप से लोग जामुन की लकड़ी के पानी को हल्का ठंडा करके नियमित रूप से पीते हैं.

LOCAL 18

जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं में भी किया जाता है. इसके पानी से धोने या लेप बनाने से त्वचा साफ रहती है और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है. खासकर गर्मियों में जामुन की लकड़ी का पानी त्वचा की गर्मी और जलन को कम करने में मदद करता है.

LOCAL 18

जामुन की लकड़ी मजबूत और टिकाऊ होती है. यह सिर्फ औषधीय गुणों के लिए ही नहीं, बल्कि घरेलू उपयोग जैसे फर्नीचर और छोटे बर्तन बनाने के लिए भी उपयुक्त है. इसकी लकड़ी लंबे समय तक खराब नहीं होती और इसका प्राकृतिक रंग और बनावट लंबे समय तक बनी रहती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

फल ही नहीं लकड़ी भी है अमृत, जामुन से जुड़ा आयुर्वेदिक रहस्य, जानिए इसके गुण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों