फिरोजाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी! अब फ्री में होगी डायलिसिस, बढ़ाई जाएंगी मशीनों की संख्या

0
फिरोजाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी! अब फ्री में होगी डायलिसिस, बढ़ाई जाएंगी मशीनों की संख्या


Last Updated:

Firozabad News: फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए 10 नई मशीनों का प्रस्ताव भेजा गया है. यहां रोजाना 55–60 मरीजों की फ्री डायलिसिस होती है, जिससे आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिल रहा है.

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब किडनी मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. लगातार बढ़ती किडनी मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां डायलिसिस की मशीनों को बढ़ाया जा रहा है. वहीं इन मशीनों से किसी भी मरीज की फ्री डायलासिस की जाएगी. रोजाना सैकड़ों मरीज यहां डायलिसिस कराने आते हैं, लेकिन अब मशीनों की संख्या बढ़ने से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा.

रोजाना 55-60 मरीजों की फ्री होती है डायलिसिस

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डायलिसिस विभाग के प्रभारी प्रवेश तोमर ने लोकल 18 को बताया कि फिरोजाबाद में उन्होंने साल 2018 में इस डायलिसिस विभाग को शुरू किया था. उस दौरान 6 मशीनों द्वारा किडनी मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा था, लेकिन धीरे धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती गई और महीने के हजारों मरीजों की डायलिसिस हो रही है. वहीं उनके पास दो तरह की मशीनें हैं, जो आसपास के किसी जिले में नहीं हैं. इसलिए यहां डायलिसिस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. रोजाना यहां 55 से 60 मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है. अभी फिर लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए और मशीनें बढ़ाने का प्रस्ताव मेडिकल कॉलेज द्वारा लखनऊ दिया गया है.जिसमें यहां और मशीनें बढ़ेगी और मरीजों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी.

10 मशीनों को बढ़ाएगा विभाग, फ्री मिलेगी सुविधा

प्रभारी ने बताया कि उनके यहां लगातार नए मरीज भी आ रहे हैं.जिससे महीने में 1500 से अधिक मरीजों की डायलिसिस हो रही है.वही उन्होंने कहा कि 10 नई मशीनों का प्रस्ताव भेजा है.जल्द ही यहां नई मशीनें आ जाएगी तो और नए मरीजों को भी सुविधा मिलने शुरू हो जाएगी.इस अस्पताल में किडनी मरीज की सबसे अधिक संख्या में फ्री डायलिसिस की जाती है. इस केंद्र पर फिरोजाबाद के अलावा आसपास के कई जिलों के मरीज भी आना शुरू हो रहे हैं इसलिए यहां मशीन बढ़ाने की आवश्यकता है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

फिरोजाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी! अब फ्री में होगी डायलिसिस, बढ़ाई जाएंगी मशीन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों