फूलगोभी की फसल को 90 प्रतिशत तक बर्बाद कर सकता है ये कीट, रुक जाएगी ग्रोथ, ऐसे करें बचाव
Last Updated:
Cauliflower Farming Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही फूलगोभी की खेती तेजी से बढ़ जाती है. हालांकि शुरुआती दिनों में फूलगोभी की फसल पर डायमंड ब्लैक मोथ नामक कीट हमला कर देता है, जिससे पत्तियां खराब होती हैं और पौधों की ग्रोथ प्रभावित होती है. इस खबर में हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपनी फसल को बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: किसान भाई! सर्दियों में फसलों की तेजी से होगी ग्रोथ, ओस करेगी कमाल, जानिए कैसे?
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि फूलगोभी की फसल में नरम पत्तियों पर हमला करने वाला यह कीट पत्तियों को खा जाता है. इसके बाद पौधे को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता, पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और धीरे-धीरे पौधा सूख जाता है. समय पर नियंत्रण न हो तो 80 से 90% फसल बर्बाद हो सकती है. इस कीट से फसल को बचाने के लिए किसान जैविक कीटनाशक नीम तेल का छिड़काव कर सकते हैं.
जैविक तरीके से करें नियंत्रण
अगर डायमंड ब्लैक मोथ फूलगोभी की फसल को चपेट में ले रहा है और शुरुआती दौर में लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो किसान जैविक उपाय भी कर सकते हैं. किसान NSKE (neem seed kernel extract) 2% या 4% का इस्तेमाल का कर सकते हैं. ऐसा करने से फूलगोभी की गुणवत्ता बरकरार रहेगी और कीट का भी नियंत्रण हो जाएगा. जैविक तरीके से उगाई हुई फूलगोभी का बाजार में भाव भी ज्यादा मिलेगा.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें