फ्रिज और बर्तन कहां रखना सबसे शुभ है? ये नियम जरूर अपनाएं, एकदम आएगी खुशाली

0
फ्रिज और बर्तन कहां रखना सबसे शुभ है? ये नियम जरूर अपनाएं, एकदम आएगी खुशाली


Last Updated:

अयोध्या: व्यक्ति के जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का जो असर होता है, उसी तरह वास्तु शास्त्र का भी महत्वपूर्ण योगदान है. खासकर किचन में रखी जाने वाली चीजें हमारे जीवन और घर की ऊर्जा पर सीधा असर डालती हैं. ऐसे में वास्तु के कुछ नियमों को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि किचन में वास्तु का पालन कैसे करना चाहिए.

दरअसल, वास्तु शास्त्र में जिंदगी को आसान बनाने के लिए कई नियम बताए गए हैं. हमारे घर की ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि सब कुछ वास्तु पर निर्भर करता है. मुख्य द्वार, बेडरूम और बाथरूम का वास्तु सही न होने पर पूरे घर में नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो सकती हैं. शास्त्र के अनुसार, ऐसे वास्तु दोष की स्थिति में अच्छे से अच्छा काम भी रुकावटों का सामना कर सकता है.

AYODHYA

यदि घर का किचन वास्तु के अनुसार बना हुआ है, लेकिन बर्तन गलत दिशा में रखे गए हैं, तो यह भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है. ऐसी स्थिति में वास्तु के नियमों के अनुसार ही किचन में बर्तन रखना चाहिए.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालती है. इसलिए चीजों को सही और व्यवस्थित तरीके से रखना बेहद जरूरी है. आमतौर पर लोग अपनी सहूलियत के अनुसार चीजों को रखते हैं, लेकिन बर्तनों के प्लेसमेंट में ऐसा करना सही नहीं माना जाता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayi

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में बर्तन हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है. अन्य दिशाओं में बर्तन रखने से घर में कलह और क्लेश की स्थिति बनी रह सकती है.

Ayo

यदि किचन में बर्तन सही दिशा में नहीं रखे गए हैं, तो घर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं और सदस्यों की जिंदगी में लगातार दिक्कतें बनी रह सकती हैं. ऐसी स्थिति में बर्तनों को हमेशा वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखना चाहिए.

ayi

अगर आप घर के किचन में फ्रिज रख रहे हैं, तो इसे भी वास्तु के अनुसार ही रखना चाहिए. फ्रिज को हमेशा किचन के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना शुभ माना जाता है. भूलकर भी इसे उत्तर या पूर्व दिशा के कोने में नहीं रखना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

फ्रिज और बर्तन कहां रखना सबसे शुभ है? ये नियम जरूर अपनाएं, एकदम आएगी खुशाली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों