बढ़ेगा प्रेम या आएगी आफत…जानिए मेष राशि के लिए कैसा होगा आज का दिन
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 April 2026 : मेष राशि के आज का दिन मिलाजुला रहेगा. मिर्जापुर के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य रहेगी. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. पानी खूब पिएं. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है. रिश्तों में आकर्षण बढ़ेगा. आज ऋतु बसंत, माष बैसाख है. तिथि तृतीया, नक्षत्र विशाखा है. पक्ष कृष्ण और योग ब्रज है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा. आर्थिक नजरिए से धन लाभ के योग हैं. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. थकान परेशान कर सकती है. हनुमान जी की आराधना करें. इससे सुख समृद्धि आएगी. आज ऋतु बसंत, माष बैसाख है. तिथि तृतीया, नक्षत्र विशाखा है. पक्ष कृष्ण, योग ब्रज है. सूर्योदय 6.07 पर और सूर्यास्त 6.41 पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 11.49 से 12.49 तक रहेगा. राहुकाल 5.06 से 6.41 तक होगा. इसमें कोई भी शुभ काम नहीं करें. अच्छा फल नहीं मिलता है. किसी काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो टाल दें. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.
आएंगे नए रिश्ते
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी. ऊर्जा व उत्साह बना रहेगा. हालांकि, सिरदर्द व गर्मी से परेशानी हो सकती है. पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. पानी खूब पिए. संतुलित आहार लें. योग और व्यवयाम करें. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है. रिश्तों में आकर्षण बढ़ेगा. रिश्तों में आतविश्वास की भावना रहेगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं. अविवाहितों के लिए नए रिश्तें आ सकते हैं. बातचीत भी फाइनल होने की उम्मीद है. परिवार में खुशी व सकारात्मक सुधार होगा. आपकी बातों और निर्णय को महत्त्व मिलेगा. किसी शुभ काम की शुरुआत हो सकती है.
आमदनी होगी दोगुनी
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कमाई बढ़ने के योग हैं. नए सोर्स से पैसे की कमाई होगी. निवेश से भी तगड़ा मुनाफा होगा. व्यवसाय से अच्छा रिटर्न होगा. नए प्रयोग सफल होंगे. नौकरी व करियर के लिए दिन अच्छा है. इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. नई जगह जॉब मिलेगा. बतौर लीडर काम कर सकते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें