बनारस का ये मार्केट वेडिंग शॉपिंग की जान, यहां 2 हजार से 2 लाख तक के लहंगे, बिना मेकअप लगोगी परी

0
बनारस का ये मार्केट वेडिंग शॉपिंग की जान, यहां 2 हजार से 2 लाख तक के लहंगे, बिना मेकअप लगोगी परी


Last Updated:

Best wedding shop in varanasi : वेडिंग सीजन का दौर शुरू हो चुका है. बैंड, बाजा और बारात वाले इस सीजन के बीच अगर आप भी शॉपिंग की सोच रहे हैं तो ज्यादा कन्फ्यूज मत होइए. कहीं भटकने की जरूरत नहीं है. आइये वाराणसी की उस मार्केट के बारे में जानते हैं, जहां आप कम कीमतों में खूबसूरत साड़ियां और लहंगे आंख मूंदकर खरीद सकते हैं.

वाराणसी का हृदय स्थल कहा जाने वाला गोदौलिया शहर का सबसे बड़ा बाजार है. यहां शादी सीजन के बीच खरीदारों की अच्छी भीड़ होती है. इस मार्केट में आप 100 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की साड़ियां खरीद सकते हैं.

यहां है कई दुकानें

गोदौलिया के इस मार्केट में एक दो नहीं बल्कि साड़ियों की 5 दर्जन से ज्यादा दुकानें हैं. यहां आपको हर वैरायटी और हर कलेक्शन की साड़ियां मिल जाएंगी. इसके लिए यहां संतुष्टि साड़ी, गौरी साड़ी, साड़ी घर जैसे कई दुकानें है.

शूट की भी मिलेगी वैरायटी

साड़ियों के अलावा इस बाजार में लेडीज शूट की भी लंबी-चौड़ी वैरायटी देखने को मिलेंगी. इस बाजार से आप अपने बजट में सस्ता और अच्छा शूट भी खरीद सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खरीद सकतें है पार्टी वियर लहंगे

शूट के अलावा यहां पार्टी वियर लहंगे और वेडिंग लहंगों की भी वैरायटी और दुकानें मिलेंगी. इन लहंगों की कीमत 2000 से 2 लाख रुपये तक होंगी. रेंज और वर्क के हिसाब से इनकी कीमतें तय की जाती हैं. हालांकि आपको इससे सस्ते लहंगे शायद ही कहीं और मिलें.

हर दिन आते है हजारों लाखों लोग

वाराणसी के इस बाजार में हर दिन लाखों लोग आते हैं. वाराणसी के अलावा आसपास के जिलों से भी वेडिंग सीजन के बीच लोग यहां आकर खरीदारी करते हैं. यह मार्केट शहर का काफी पुराना बाजार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बनारस का ये मार्केट वेडिंग शॉपिंग की जान, यहां 2 हजार से 2 लाख तक के लहंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *