बब्‍बर खालसा के गिरफ्तार आतंकवादी का NCR के इस शहर से हैं कनेक्‍शन! जानें

0
बब्‍बर खालसा के गिरफ्तार आतंकवादी का NCR के इस शहर से हैं कनेक्‍शन! जानें


Last Updated:

गाजियाबाद. यूपी पुलिस के संयुक्‍त अभियान में आज तड़के बब्‍बर खालसा इंटरनेशल (बीकेआई) के सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार का एनसीआर के शहर गाजियाबाद से कनेक्‍शन मिला है. पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गयी है. आखिर आधार का…और पढ़ें

पुलिस जिले से आतंकी कनेक्‍शन तलाशने में जुटी.

गाजियाबाद. यूपी पुलिस के संयुक्‍त अभियान में आज तड़के बब्‍बर खालसा इंटरनेशल (बीकेआई) के सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार का एनसीआर के शहर गाजियाबाद से कनेक्‍शन मिला है. पकड़े गए आतंकवादी नाम लाजर मसीह है, जो अमृतसर का रहने वाला है. चिंता की बात यह है कि उसके पास से जो दस्तावेज मिले हैं उसमें एनसीआर के गाजियाबाद जिले का आधार कार्ड मिला है. पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गयी है. आखिर आधार कार्ड कैसे बना है?

पूछताछ में आतंकवादी लाजर ने बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है. इसके पास से तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, 13 कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल और संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ (सफेद रंग का पाउडर) बरामद हुआ है.

पुलिस पड़ताल में जुटी

गाजियाबाद जिले के पते पर आधार कार्ड बना है. इसके पास से एक मोबाइल फोन (बिना सिम कार्ड) मिला है. यह आधार कार्ड किस सेंटर से बना है. पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गयी है. क्‍योंकि आधार कार्ड के लिए आधार कार्ड सेंटर जाना होता है. जहां पर बायोमेट्रिक होता है और फोटो खींची जाती है. आधार कार्ड बनवाने में किसने मदद की है. क्‍या गाजियाबाद में भी कोई नेटवर्क का सदस्‍य है? इस तमाम बातों को जानने के लिए पड़ताल की जा रही है.

पिछले साल हुआ था फरार

लजार मसीह पंजाब के के अमृतसर रामदास इलाके के कुर्लियान गांव का बताया जा रहा है. जो पिछले साल 24 सितंबर को पंजाब की न्‍यायिक हिरासत से फरार हुआ था. तक से लगातार पुलिस इसे ढूंढ रही थी. यूपी एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां आतंकवादी की गिरफ्तारी को भारत में आतंकी साजिश से जुड़ी बड़ी सफलता मान रही है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पुलिस कर्मियों ने बरामद विस्फोटकों का निष्क्रिय कर दिया गया.

homeuttar-pradesh

बब्‍बर खालसा के गिरफ्तार आतंकवादी का NCR के इस शहर से हैं कनेक्‍शन! जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *