बरसात में पानी भरे गड्ढे, फिल्टर रोड पर खतरा लगातार बढ़ रहा है, जानें मामला

0
बरसात में पानी भरे गड्ढे, फिल्टर रोड पर खतरा लगातार बढ़ रहा है, जानें मामला


Last Updated:

झांसी में नगर निगम के वार्ड नंबर 39 से गुजरने वाली फिल्टर रोड वर्षों से जर्जर हालत में है. खासकर बरसात के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे कई लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

झांसी. झांसी नगर निगम के वार्ड नंबर 39 की मुख्य सड़क पिछले कई सालो से जर्जर हालत में होने के चलते इस वार्ड में रहने वाले लोगों के लिए सड़क ही सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है. वार्ड नंबर 39 से गुजरने वाली मुख्य सड़क बड़ा बाजार से लेकर ग्वालियर रोड को आपस में जोड़ती है. ऐसे में शहरी इलाके की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों वार्ड नंबर 39 की सड़क भी शामिल की गई है.

इस वार्ड में रहने वाले लोगों का आरोप है कि वार्ड से निकलने वाली इस मुख्य सड़क में सड़क खोजने के लिए गड्ढे गिनने पड़ते हैं. सड़क में गड्ढे नहीं या गड्ढे में सड़क तलाशी जाती है. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने से खास तौर से बरसात के मौसम में पानी भर जाता है, जिसके चलते बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं. गर्मी के दिनों में धूल के गुबार उड़ाते हैं जिसके चलते आसपास के लोगों का कारोबार प्रभावित हो रहा है.

लोगों की बड़ी परेशानी
वार्ड में रहने वाले एक टेलर का कहना है कि उसकी दुकान में गड्ढे से उड़ने वाली धूल का आलम यह है की दुकान में बनाए गए नए कपड़े में धूल साफ तौर से देखी जा सकती है. वार्ड से निकलने वाली सड़क के किनारे खाद्य पदार्थ बेचने में दुकानदारों का भी कहना है, झज्जर सड़क से उड़ने वाली धूल उनके खाद्य पदार्थों को खराब कर रही है. लाख कोशिश के बाद भी धूल से खाद्य पदार्थों को खराब होने से नहीं रोक पा रहे हैं.

बारिश में समस्या गंभीर 
वही, इस जगह सड़क को लेकर वार्ड के लोगों का यह भी आरोप है कि सड़क में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं. जिनकी मरम्मत को लेकर लगातार जिम्मेदार अफसरो से कई बार लिखित और मौखिक संपर्क किया गया. सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करते हुए कुछ गड्ढे भर दिए जाते हैं. कुछ दिनों में सड़क दोबारा से जर्जर हो जाती है. जब-जब बारिश होती है गड्ढे में पानी इतना भर जाता है कि वाहन चालकों को यह समझ में नहीं आता है कि गड्ढा कितना गहरा है. पानी से भरे बड़े-बड़े गड्ढे में वाहन पलट जाते हैं, ऐसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. वही इस बात पर जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि वार्ड की सड़क को लगातार दुरुस्त किया जा रहा है. सड़क में जितने भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं आने वाले दिनों में सभी गड्ढे भर दिया जाएगे. पूर्व में भी इस बात की सड़क को दुरुस्त किया जा चुका है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

बरसात में पानी भरे गड्ढे, फिल्टर रोड पर खतरा लगातार बढ़ रहा है, जानें मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *