बरेली में बहुत मशहूर है बाइक पर बिक रही ये खस्ता कचौड़ी, लगती है खाने वालों की लाइन
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Street food bareilly : क्या आपने कभी मोटरसाइकिल पर लगा स्ट्रीट फूड का ठेला देखा है. बरेली के कुतुबखाने के पास ये कमाल देखा जा सकता है. ये नजारा पिछले दो साल से यहां आम है. ये स्ट्रीट फूड बेचने का बहुत ही अतरंगी…और पढ़ें
प्रदीप साहू खस्ता कचौड़ी.
हाइलाइट्स
- बरेली में प्रदीप बाइक पर खस्ता कचौड़ी बेचते हैं.
- कचौड़ी की कीमत 10 रुपये से 30 रुपये तक है.
- कुतुबखाने पर दोपहर 2 से रात 10 बजे तक मिलती है कचौड़ी.
बरेली. नाथ नगरी बरेली में क्या अपने कभी चलते फिरते स्ट्रीट फूड के मजे लिए है. बेशक आपने जरूर लिए होंगे, लेकिन शायद ही आपने मोटरसाइकिल पर लगा स्ट्रीट फूड का ठेला देखा होगा. बरेली के कुतुबखाने के पास मोटरसाइकिल पर कचौड़ी बेचने वाले प्रदीप की दुकान यहां काफी मशहूर है. इस बाइक ठेले को लगाते हुए उन्हें करीब दो साल हो चुके हैं. उनके पास 10 रुपये से 30 रुपये तक खस्ता कचौड़ी मिलती है. आप यहां कचौड़ी खाने दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक तक कभी भी आ सकते हैं.
प्रदीप इससे पहले वे ये ठेला राजेंद्रनगर में लगाते थे. वे हर रोज बाइक से आते हैं और अपनी बाइक पर ही खस्ता कचौड़ी बेचने लगते हैं. ये स्ट्रीट फूड बेचने का बहुत ही अतरंगी तरीका है. फिलहाल लोगों को उनका ये तरीका काफी पसंद आ रहा है. लोकल 18 से बात करते हुए प्रदीप कहते हैं कि उनसे पहले मोटरसाइकिल पर ठेला उनके साले साहब लगाते थे. उन्हीं से प्रेरित होकर प्रदीप ने मोटरसाइकिल पर कचौड़ी बेचना शुरू कर दिया. इससे पहले वे राजेंद्रनगर में अपना ठेला लगाते थे, मगर वहां अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद वे अपना ठेला कुतुब खाना पर लगाने लगे. अब उन्हें यहां अच्छी आमदनी होती है.
क्या बोले ग्राहक
यहां खस्ता कचौड़ी खाने आए ग्राहक कहते हैं कि उन्हें बाइक पर बिकने वाली खस्ता कचौड़ी काफी पसंद आती है. यहां खस्ता कचौड़ी का स्वाद एकदम लाजवाब है. बाइक पर खस्ता कचौड़ी बेचने का ये कॉन्सेप्ट भी काफी अच्छा लगा. लोग इसलिए भी यहां खिंचे चले आते हैं.
Bareilly,Uttar Pradesh
January 30, 2025, 23:16 IST