बहराइच की इन मार्केट्स में मिलते हैं सस्ते और शानदार कपड़े,शादी की शॉपिंग यहीं से करें
Last Updated:
बहराइच में सस्ते और शानदार कपड़ों की खरीदारी के लिए कई बेहतरीन मार्केट मौजूद हैं. गुरु नानक मार्केट, पीपल चौराहा, स्टील गंज तालाब और घंटाघर जैसी जगहों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए किफायती दामों पर कपड़ों की बड़ी रेंज मिल जाती है, वहीं शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन के खास कपड़े भी आसानी से उपलब्ध हैं.
अच्छे और रॉयल्टी वाले कपड़े की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम छोटी बाजार में स्थित गुरु नानक मार्केट का आता है जहां पर सिख समुदाय के कई विक्रेता यहां पर बड़े-बड़े कपड़ों के शोरूम खोल कर बैठे हैं. जहां पर आपको महिलाओं की एक से एक साड़ियां, लहंगे, सूट सब आसानी से मिल जाते हैं, इसके अलावा बच्चों का भी यहां पर एक से बढ़कर एक सुंदर कपड़े मिल जाते हैं, बड़ों के लिए भी इस मार्केट में पैंट, शर्ट से लगाकर कोट, पेंट, थ्री-पीस सारे कपड़े यहां पर मिल जाते हैं तो अगर आप ढूंढ रहे हैं अच्छे कपड़े तो यहां से शॉपिंग कर सकते हैं.

अगर पुरुषों के लिए आप सस्ते कपड़े ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए बहराइच शहर की पीपल चौराहा मार्केट बेस्ट होगी. जहां पर आपको कम से कम लगभग ₹1000 में पैंट, शर्ट रेडीमेड आराम से मिल जाता है. इसके ऊपर आप अपने हिसाब से जा सकते हैं, इस मार्केट के लोग दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से काम करते हैं, शायद यही वजह है जो यह लोग सस्ते और किफायती दामों पर कपड़े बिक्री कर देते हैं, यह मार्केट अब धीरे-धीरे फेमस भी होने लगी है. बहुत सारे लोग इस मार्केट में पहुंचने में कंफ्यूज रहते हैं तो ऐसे लोगों के लिए हम बताते हैं बहराइच शहर में पीपल चौराहे के पास स्थित आर्यावर्त बैंक के पीछे वाले गेट पर या मार्केट स्थित है.

वैसे तो ऊपर जिस गुरु नानक चौक की बात हुई है, वहां भी महिलाओं से संबंधित कपड़े मिल जाते हैं. लेकिन अगर महिलाएं सस्ते और किफायती दामों पर कपड़े लेना चाहती हैं तो उनके लिए बहराइच की खास स्टील गंज तालाब बाजार है. जहां पर ज्यादातर कपड़े सेल के हिसाब से मिलते हैं. यहां पर एक से बढ़कर एक सूट महिलाओं से संबंधित ₹700 से ₹800 सेल में मिल जाते हैं. इसके अलावा यहां पर लहंगे, शरारा, गरारा का भी खास कलेक्शन रहता है. फुटपाथ से लगाकर शोरूम तक यहां पर हर तरह की दुकान मौजूद हैं तो अगर महिलाएं चाहे तो यहां से शॉपिंग कर सकती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बच्चों की खरीदारी के लिए लोग ज्यादातर इधर-उधर भटकते हैं, लेकिन अगर आप बहराइच जिले में बच्चों के कपड़े ढूंढ रहे हैं. तो आपके लिए बहराइच शहर का दिल कहां जाने वाली मार्केट घंटाघर, यहां पर आपको बच्चों से संबंधित पैंट, शर्ट,कुर्ते, हाफ पैंट समेत तमाम कपड़े बच्चों से रिलेटिव यहां पर मिल जाते है और कीमत भी कम रहती है तो अगर आप बच्चों के किफायती दामों पर कपड़े ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए बहराइच शहर की घंटाघर मार्केट बेस्ट होगी.

वैसे तो शादी की खरीदारी के लिए महिलाओं के लिए स्टील गंज तालाब वाली मार्केट बेस्ट है. लेकिन आप दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों की साथ में खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपके लिए हीरा सिंह मार्केट के पास की बाजार ठीक होगी. जहां पर बहुत सारी दुकान दूल्हे और दुल्हन के कपड़ों से संबंधित है. यहां पर सिर की पगड़ी से लगाकर शेरवानी तक सब कुछ मिल जाता है. यहां पर रेट भी मुनासिब होता है आप मोलभाव करके दूल्हा-दुल्हन के कपड़े की खरीदारी यहां से कर सकते हैं.