बहराइच में दुल्हन ने अपनी ही शादी में मचाया ऐसा धमाल, मिलने लगा ईनाम

0
बहराइच में दुल्हन ने अपनी ही शादी में मचाया ऐसा धमाल, मिलने लगा ईनाम


Last Updated:

Bahraich News Today in hindi: बहराइच जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र के बसंतपुर गांव में रहने वाली सरिता बीए फर्स्ट ईयर की छात्र हैं और अपनी 6 बहनों में से एक हैं…..

X

अपनी शादी में किया सरिता का जोरदार प्रदर्शन!

बहराइच: जिले में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अद्भुत नजारा दिखा जहां दुल्हन खुद मंडप से उठकर स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आई. स्टेज परफॉर्म करने वाली दुल्हनिया बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र की रहने वाली है. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इनका विवाह होना था. प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह करने पहुंची सरिता ने विवाह से पहले आए हुए सभी लोगों को स्टेज परफॉर्म से दिल जीत लिया और फिर इनको इनाम भी मिला. इसके बाद सरिता की शादी हुई. सरिता ने बातचीत में बताया कि वह एक कलाकार है और भोजपुरी भजन कीर्तन गायन प्रस्तुति करती हैं.

बहराइच सामूहिक डाटा
जिले में जहां पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले में लगभग 1,200 जोड़ों की शादी इस बार योजना के अंतर्गत कराई जा रही है. इसे लेकर अलग-अलग तहसील अंतर्गत अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए थे. इसी कड़ी में फखरपुर क्षेत्र के जैतापुर में 159 हिंदू और 13 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई जा रही थी जहां हिंदू जोड़ों में सरिता भी शामिल थी जो अपनी ही शादी में एक पन्थ दो काज करती नजर आई. यहां उसने एक कलाकार बनकर विवाह में भजन कीर्तन से लोगों का मन मोह लिया तो दूसरी तरफ वहीं स्थित मंडप पर उसकी शादी भी हुई.

अपनी ही शादी में परफॉर्म करने वाली सरिता कौन है

बहराइच जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र के बसंतपुर गांव में रहने वाली सरिता बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं. वह अपनी 6 बहनों में से एक हैं. पिताजी का देहांत हो जाने के बाद मां ने परवरिश की. इसके बाद सरिता की रुचि भजन कीर्तन कार्यक्रम में थी और धीरे-धीरे ये एक भजन कीर्तन की कलाकार हो गई और विभिन्न जगहों पर इन्होंने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की. लोगों को उनकी आवाज काफी पसंद आती है.

जब सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उनके ही विवाह में कार्यक्रम के लिए कहा गया तो सरिता खुशी से झूम उठी. पहले उन्होंने स्टेज परफॉर्म किया और फिर बाद में शादी की. स्टेज परफॉर्म करने के बाद मौजूद अधिकारियों ने सरिता को इनाम देकर सम्मानित भी किया और पैर पूजकर कन्यादान भी किया. सरिता ने बताया है वह बहुत आगे तक जाना चाहती हैं और शादी के बाद भी इनका संघर्ष जारी रहेगा.

homeuttar-pradesh

बहराइच में दुल्हन ने अपनी ही शादी में मचाया ऐसा धमाल, मिलने लगा ईनाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *