बहादुरी में अव्‍वल UP, वीरता के सर्वाधिक पदक, जानें राज्‍य को मिले कितने मेडल

0
बहादुरी में अव्‍वल UP, वीरता के सर्वाधिक पदक, जानें राज्‍य को मिले कितने मेडल


Last Updated:

गणतंत्र दिवस 2025 पर राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा हुई. उत्तर प्रदेश पुलिस को 17 वीरता पदक मिले. देश के कुल 942 पुलिस अधिकारी अलंकृत हुए.

President Police Medal: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा की गई है. यह पदक तीन श्रेणियों में जारी किए गए हैं. पहली श्रेणी में वीरता के लिए पदक, दूसरी श्रेणी में विशिष्‍ट सेवाओं के लिए पदक और तीसरी श्रेणी में सराहनीय सेवाओं के लिए पदकों पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलंकृत किया गया है. इस बात वीरता के लिए सर्वाधित पदक जीतने वालों में उत्‍तर प्रदेश पुलिस का नाम सबसे आगे है.

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर उत्‍तर प्रदेश पुलिस को वीरता के लिए सर्वाधिक 17 पदक दिए गए हैं. उत्‍तर प्रदेश पुलिस के बाद नंबर आता है जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस का. जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस को इस वर्ष वीरता के लिए 15 पदकों से सम्‍मानित किया गया है. इसके अलावा, छत्‍तीसगढ़ पुलिस को वीरता के लिए कुल 11 और उड़ीसा पुलिस को 6 पदकों से अलंकृत किया गया है. स्‍टेट पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स को कुल वीरता के लिए कुल 25 पदक से नवाजा गया है.

राज्‍य पुलिस में सिर्फ यूपी को फायर के लिए वीरता पदक
वहीं, फायर सर्विस की बात करें तो उत्‍तर प्रदेश पुलिस इकलौती है, जिसे वीरता के लिए पदक से अलंकृत किया गया है. उत्‍तर प्रदेश पुलिस की फायर सर्विस को वीतरा के लिए कुल 16 पदकों से नवाजा गया है. इसके अलावा, फायर सर्विस के लिए कर्नाटक को 1, केरल को 2 और उड़ीसा-उत्‍तराखंड को एक -एक पदक से अलंकृत किया गया है. सराहनीय सेवाओं की बात करें तो असम को 7, उत्‍तर प्रदेश को 5, केरल पुलिस को 5, उड़ीसा पुलिस को 4, दिल्‍ली को 4, तेलंगाना को 3 और हिमाचल, कर्नाटक, मिजोरम, सिक्किम को एक-एक पदक दिए गए हैं.

गणतंत्र दिवस पर 942 पुलिस अधिकारी होंगे अलंकृत
वहीं, कुल पदकों की बात करें तो गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर कुल कुल 942 पुलिस पदकों विभिन्‍न पुलिस कर्मियों को अलंकृत किया गया है. पुलिस को वीरता के लिए 78, विशिष्‍ट सेवाओं के लिए 85 और सराहनीय सेवाओं के लि 634 मेडल दिए गए हैं. इसके अलावा, दमकल विभाग को वीरता के लिए 17, विशिष्‍ट सेवाओं के लिए 5 और सराहनीय सेवाओं के लिए 37 मेडल दिए गए हैं.

किस राज्‍य की पुलिस को मिले कितने पदक, देखें लिस्‍ट

वीरता के लिए पदक विशिष्‍ट सेवाओं के लिए पदक

सराहनीय सेवाओं के लिए पदक

अरुणाचल प्रदेश 1 2
असम 1 14
बिहार 2 7
छत्तीसगढ 11 1 10
दिल्ली 3 17
गोवा 1
गुजरात 2 9
हरियाणा 1 8
झारखंड 12
कर्नाटक 2 19
केरल 1 10
मध्य प्रदेश 4 17
महाराष्ट्र 4 39
मणिपुर 1 7
मेघालय 3
मिजोरम 1 3
नगालैंड 1 3
ओडिशा 6 2 11
पंजाब 2 15
राजस्थान 1 16
सिक्किम 1 1
तमिलनाडु 2 21
तेलंगाना 2 12
त्रिपुरा 1 6
उत्‍तर प्रदेश 17 5 73
उत्तराखंड 5
पश्चिम बंगाल 2 20

homenation

बहादुरी में अव्‍वल UP, वीरता के सर्वाधिक पदक, जानें राज्‍य को मिले कितने मेडल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों