बादाम ताकतवर बनाने के साथ-साथ दे सकता है नुकसान जानिए कैसे।
Last Updated:
Almonds Side Effects: बादाम आम तौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि इनमें विटामिन ई और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. लेकिन अत्यधिक सेवन (दिन में 10-15 से अधिक) नुकसानदायक हो सकता है. इससे वजन बढ़ सकता है, पाचन संबंधी समस्याएँ जैसे गैस, ब्लोटिंग और पेट में मरोड़ हो सकती है. इसके अलावा, उच्च फाइबर और विटामिन ई के कारण किडनी स्टोन और एलर्जी की संभावना भी बढ़ सकती है. इसलिए बादाम का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.
बादाम का अत्यधिक सेवन पाचन संबंधी समस्याओं (गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, दस्त), गुर्दे की पथरी, वजन बढ़ने और शरीर में एलर्जी का कारण बन सकता है. यह उच्च फाइबर और ऑक्सालेट युक्त होता है. इसलिए दिन में 10-15 से अधिक बादाम नहीं खाने चाहिए.

एक्सपर्ट डॉ गीतिका शर्मा ने बताया कि बादाम में अधिक फाइबर होता है. जो पाचन के लिए फायदेमंद है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं. बहुत अधिक बादाम खाने से गैस, पेट फूलना, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करें और पाचन को संतुलित रखें. अगर आपको पाचन की समस्या है. तो डॉक्टर से सलाह लें और अपने आहार को संतुलित बनाएं.

बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है. जो किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है. ज्यादा बादाम खाने से ऑक्सालेट किडनी में जमा होकर पथरी का कारण बन सकता है. अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो बादाम का सेवन सीमित करें या डॉक्टर से सलाह लें. अपने आहार में बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बादाम में कैलोरी और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप दिन में 5-6 से ज्यादा बादाम खाते हैं. तो इससे अतिरिक्त कैलोरी जमा हो सकती है और वजन बढ़ सकता है. बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करें और अपने आहार को संतुलित रखें. वजन को नियंत्रित करने के लिए नियमित व्यायाम भी जरूरी है.

बादाम से एलर्जी होने पर सावधानी बरतें. कुछ लोगों को नट्स से एलर्जी होती है. जिससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, मुंह या गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. अगर आपको बादाम से एलर्जी है. तो इसका सेवन न करें. एलर्जी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इससे आपकी समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और आगे की परेशानी से बचाव होगा.

बादाम में विटामिन ई की उच्च मात्रा होती है. जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है लेकिन अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है. बहुत ज्यादा बादाम खाने से शरीर में रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. जिससे रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है. बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करें और अपने आहार को संतुलित रखें.

बादाम में उच्च फाइबर होता है. जो पाचन के लिए फायदेमंद है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी हो सकती है. फाइबर कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे खनिजों के अवशोषण को बाधित कर सकता है. बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करें और संतुलित आहार लें. इससे पोषक तत्वों की कमी को रोका जा सकता है और स्वास्थ्य लाभ उठाया जा सकता है.