बार-बार क्यों रो रहे सपा सांसद अवधेश यादव? बोले- ‘सीएम ने मुझे कुत्ता बना दिया…’
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Milkipur By Election: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर आज प्रचार का आखिरी दिन रहा, प्रचार के आखिरी दिन दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर जमकर वार किया. लेकिन इस दौरान सपा पार्टी के नेता सांसद अवधेश यादव मंच पर अखि…और पढ़ें
रोते हुए सपा सांसद अवधेश यादव.
मिल्कीपुर. यूपी के मिल्कीपुर में अखिलेश यादव आज सोमवार को उपचुनाव का प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान वहां अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद भी मौजूद रहे. भिटारी के किसान इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में भाषण देते हुए सांसद ने जमकर यूपी के सीएम पर हमला बोला और कहा कि मुझे कुत्ता बना दिया है, हमारा मन बहुत दुखी है. इतना कहते ही सपा सांसद अवधेश यादव एक बार फिर मंच पर अखिलेश यादव के सामने फूट-फूटकर रोने लगे. आइए जानते हैं आखिर बार-बार सांसद के रोने के पीछे की वजह क्या है और उनके रोने पर सयासी संग्राम क्यों छिड़ा हुआ है.
दरअसल, बीते शनिवार अयोध्या में एक दलित बेटी का शव मिला था. शव मिलने के बाद अयोध्या सांसद के सांसद ने प्रेस कांफ्रेस की, जिस दौरान वह रोने लगे और दलित बेटी को न्याय दिलाने की बात कहने लगे. उनके रोने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद जब बीते रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर सभा का आयोजन करने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि अवधेश यादव रोने का नाटक कर रहा है.
कभी पुलिस में था इंस्पेक्टर, अब लगाता है चाय की ठेली, उदास होकर शख्स ने बताई वजह
जिसके बाद जब आज सांसद अवधेश यादव मिल्कीपुर पहुंचे तो उन्होंने रोते हुए कहा कि सीएम कहते है अयोध्या का सांसद नौटंकी कर रहा है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि मुझे कुत्ता की पूछ बना कर रख दिया है. सपा नेता कि बार-बार रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा भारी अंतर से चुनाव जीतने जा रही है,सपा सांसद के फूट फूट के रोने के सवाल पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पहले भी चुनाव के दौरान अवधेश प्रसाद नाटक करते आए हैं और इस चुनाव में भी नाटक कर रहे हैं लेकिन इसका असर चुनाव पर पड़ने वाला नहीं है.
अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर किया वार
वहीं एक तरफ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तो भाजपा की तरफ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मोर्चा संभाला. अखिलेश यादव ने किसान इंटर कॉलेज भिटारी के मैदान में भाजपा पर हमला बोला तो इनायतनगर के स्कूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की कलई खोली. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच में है और जनता समझ गई है कि वोट किसको देना है, लड़ाई परिवारवाद और राष्ट्रवाद की है, राष्ट्रवाद को लेकर भाजपा चुनाव मैदान में है और भाजपा का प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान भारी अंतर से चुनाव जीतेगा. वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर जमकर वार किया, प्रचार के आखिरी दिन दोनों पार्टियों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए जनता के सामने एड़ी से चोटी तक का जोर लगाया.
Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh
February 03, 2025, 16:47 IST