बिहार वाली आकांक्षा या गाजीपुर वाली, किसने क्रैक की UPSC? आयोग ने सब बता दिया

0
बिहार वाली आकांक्षा या गाजीपुर वाली, किसने क्रैक की UPSC? आयोग ने सब बता दिया


Last Updated:

UPSC Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग ने बता दिया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 पास करने वाली असली आकांक्षा कौन हैं. आयोग ने एक ही नाम के दो उम्मीदवारों के चयन को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है.

Zoom

UPSC Result 2025 : एक ही नाम के दो उम्मीदवार पहले भी चयन के दावे कर चुके हैं.

UPSC Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट एक ही रैंक पर एक ही नाम के दो उम्मीदवारों के चयन को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. बिहार की आकांक्षा सिंह और यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में 301 रैंक पर दावा किया था. इन उम्मीदवारों के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसको लेकर सोशल प्लेटफॉर्म्स पर बहस भी छिड़ी हुई है.

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक ही नाम की दो उम्मीदवार-आकांक्षा सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में समान रैंक 301 प्राप्त की है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई. कई लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि वास्तव में रैंक 301 किस उम्मीदवार को मिली है.

किस आकांक्षा का हुआ है चयन?

आयोग की ओर से प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) दिल्ली को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है. आयोग ने बताया है कि उसके रिकॉर्ड के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 301 रैंक सिर्फ एक ही उम्मीदवार को प्राप्त हुई है. उम्मीदवार का नाम आकांक्षा सिंह पिता रंजीत सिंह और माता श्रीमती नीलम सिंह है. वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभईपुर गांव की निवासी हैं.

बिहार की आकांक्षा सिंह का दावा झूठा

आयोग के इस स्पष्टीकरण से साफ हो गया है कि बिहार की आकांक्षा सिंह (रणवीर सेना प्रमुख रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती) का दावा झूठा है. इस आकांक्षा सिंह का एडमिट कार्ड  स्कैन करने पर न्यूज 18 को पता चला था कि उनका वास्तविक रोल नंबर उस रोल नंबर से मेल नहीं खाता, जो 301वीं रैंक के लिए आरक्षित है.

असली है यूपी की आकांक्षा सिंह का रिजल्ट

आयोग ने साफ कर दिया है कि यूपी के गाजीपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह का ही चयन हुआ है. वह एम्स पटना में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर हैं. इन्होंने सोशल मीडिया पर यूपीएससी 2025 का एडमिट कार्ड शेयर किया था. उनके एडमिट कार्ड पर वही रोल नंबर है जो यूपीएससी की लिस्ट में है. उनके पास मेंस और इंटरव्यू के दौरान इस्तेमाल किए गए आधिकारिक कागजात भी मौजूद हैं, जो रोल नंबर 0856794 की पुष्टि करते हैं.

About the Author

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *