बेटियों ने रच दिया इतिहास, दीप्ति शर्मा ने तो…वुमन वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले मेरठ के युवा

0
बेटियों ने रच दिया इतिहास, दीप्ति शर्मा ने तो…वुमन वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले मेरठ के युवा


Last Updated:

Public Opinion: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वूमेन वर्ल्ड कप में कमाल कर दिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर यह खिताब जीत लिया है. जिसको लेकर मेरठ में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. सभी युवा भारतीय महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए नजर आए.

मेरठ: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वूमेन वर्ल्ड कप 2025 में कमाल कर दिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर वर्ल्ड कप मैच खिताब हासिल कर लिया है. जैसे ही बेटियों ने इस मैच को जीत कर परचम लहराया. उसके बाद देशभर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. कुछ इसी तरह का नजारा क्रांति धरा मेरठ में भी देखने को मिला. ऐसे में इस जीत को लेकर लोकल 18 की टीम द्वारा युवाओं से खास बातचीत की गई.

हर क्षेत्र में बेटिया लहरा रही हैं परचम 

लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए हिमांशु ने कहा कि आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है. वह गर्व का पल है. उन्होंने कहा कि बैटिंग से लेकर बाॅलिंग एवं फील्डिंग में जिस तरह से अनुभव के माध्यम से उन्होंने प्रदर्शन किया है. उसी की बदौलत है कि बेटियों ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005, 2017 में भी उम्मीद थी, भारतीय टीम परचम लहराएगी. लेकिन किसी कारण वह सपना तब पूरा नहीं हो सका. लेकिन अब यह सपना पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि दीप्ति शर्मा ने जिस तरह से मैच में वापसी कराई है वह कहीं ना कहीं इस मैच की हीरो बन गई.

सभी खिलाड़ियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

युवा खिलाड़ी सागर ने कहा कि जिस तरह से मैच में एकजुट होकर परचम लहरा जाता है. उसका नजारा इस मैच में देखने को मिला. जिस तरह से दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन परफॉर्म किया है. वह अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है. इसी के साथ इन्होंने शेफाली, स्मृति मंधाना एवं अन्य खिलाड़ियों की भी काफी प्रशंसा की. उन्होंने कहा ऋचा घोष से लेकर अन्य जो महिला खिलाड़ियों ने परफॉर्म किया वह अपने आप में अद्भुत है.

रोमांचक मुकाबले में जीत 

युवा रोहित ने कहा कि फाइनल की अगर बात की जाए तो वूमेन वर्ल्ड कप में दोनों ही टीम काफी बेहतर थी. साउथ अफ्रीका ने भी बड़ा स्कोर हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं भारतीय टीम ने तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर कमाल कर दिया.  उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहले भारतीय टीम ने बैटिंग करते हुए 298 का स्कोर बनाया. उसके बाद जैसे ही साउथ अफ्रीका की टीम ने स्टार्टिंग में बैटिंग बेहतरीन करते हुए गेम खेला. उसे यह मैच और भी रोमांचक हो गया. लेकिन लास्ट में भारतीय टीम ने जिस तरह से वापसी करते इस मैच में परचम लहराया है वह अद्भुत है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बेटियों ने रच दिया इतिहास..वुमन वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले मेरठ के युवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *