बेटी से पापा, मम्मी से बड़े पापा कर रहे थे रेप, फोटो लेकर पीड़िता पहुंच गई थाने
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पिता अपनी ही 10 साल की बेटी का रेप कर रहा था. वहीं पीड़ित बेटी की मां से पिता का बड़ा भाई यानी की जेठ रेप कर रहा था.
अभिषेक राय/मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पिता अपनी ही 10 साल की बेटी का रेप कर रहा था. वहीं पीड़ित बेटी की मां से पिता का बड़ा भाई यानी की जेठ रेप कर रहा था. जेठ अपने भाई की पत्नी से जबरदस्ती संबंध बनाता था. दुष्कर्म की कुछ तस्वीरें पुलिस को मिली हैं. पीड़ित मां थाने पहुंची और अपने पति व जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें