बेटी से रेप करने वाले ‘गे दोस्त’ का पिता ने काटा प्राइवेट पार्ट, फिर दे दी जान

0
बेटी से रेप करने वाले ‘गे दोस्त’ का पिता ने काटा प्राइवेट पार्ट, फिर दे दी जान


Last Updated:

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक पिता ने अपनी 6 साल की बेटी से रेप करने वाले समलैंगिक दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटकर आत्महत्या कर ली. आरोपी रामबाबू यादव गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है. पुलिस ने POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

ख़बरें फटाफट

Deoria News: रेप के आरोपी रामबाबू का काटा प्राइवेट पार्ट
देवरिया. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक सनसनीखेज घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. खुखुन्दू थाना क्षेत्र के परासिया मिश्रा गांव में एक पिता ने अपनी 6 साल की बेटी से रेप करने वाले आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट डाला. फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक आरोपी रामबाबू यादव मृतक का समलैंगिक दोस्त था. गंभीर रूप से घायल रामबाबू को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
घटना 21 अक्टूबर की रात की हैं. मृतक पिता और आरोपी दोनों ही आर्केस्ट्रा में काम करते थे और आपस में करीबी रिश्ते रखते थे. मंगलवार की देर रात रामबाबू ने मौके का फायदा उठाकर पिता की नाबालिग बेटी के साथ कुकृत्य किया. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पिता जाग उठे और गुस्से में आरोपी पर चाकू से हमला बोल दिया. उन्होंने रामबाबू के प्राइवेट पार्ट पर वार किया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया.

हिरासत में आरोपी

सूचना मिलते ही खुखुन्दू पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया, “पीड़िता के पिता की शिकायत पर POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी की हालत गंभीर है, लेकिन पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.”

दोनों में था समलैंगिक संबंध

परासिया मिश्रा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से समलैंगिक संबंध थे. दोनों आर्केस्ट्रा ग्रुप में साथ काम करते थे, जिससे वे अक्सर एक-दूसरे के घर आते-जाते थे. एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “यह घटना गांव के लिए कलंक है. पिता ने बेटी का बदला लिया.”

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बेटी से रेप करने वाले ‘गे दोस्त’ का पिता ने काटा प्राइवेट पार्ट, फिर दे दी जान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *