बैंक पहुंची बूढ़ी महिला, बोली- 5 लाख ट्रांसफर करो, कैशियर ने पूछा- अम्मा क्यों?
Last Updated:
डिजिटल अरेस्ट की शिकार बुजुर्ग वीना जब बैंक पैसा निकालने पहुंचीं तो बैंक कर्मचारी को शक हो गया. इसके बाद उसने महिला से कारण पूछा तो वह डर गईं. फिर उन्होंने पूरी कहानी बताई. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.
लखनऊ में बुजुर्ग महिला साइबर ठगी की शिकार. (सांकेतिक तस्वीर-AI)
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजसेविका को चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 8 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. कॉल करने वालों ने आईएसआई और आतंकी संगठन से संबंध होने का आरोप लगाकर अपने जाल में फंसा लिया. कृष्णा नगर निवासी 78 वर्षीय समाजसेविका वीना खुराना के साथ ठगी हुई है. बीते 31 मार्च को दोपहर में वीना खुराना के पास आई थी अनजान नंबर से कॉल आई थी.
आतंकी गतिविधियों के कनेक्शन का दिखाया डर
ठग ने लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर से सब इंस्पेक्टर विवेक चौहान बताकर कॉल किया और कहा कि 25 मार्च 2025 को उनके आधार कार्ड से सिम ख़रीदे गए. वीना से कहा गया कि उन दो सिम कार्ड का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में हुआ है. मुंबई एटीएस में बयान दर्ज कराने की बात भी ठग ने कही. इसके बाद वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट का आर्डर वीना को दिखाया गया. वीडियो कॉल पर एटीएस अधिकारी प्रवीण सूद बनकर ठग ने जेल भेजने की धमकी दी. इसके बाद 4 मार्च दोपहर 2 बजे से 7 मार्च सुबह तक वीना खुराना को डिजिटल अरेस्ट रखा गया.
8 लाख रुपये वसूलने के बाद 5 लाख रुपये और मांगे
जेल भेजने का डर दिखा कर आरटीजीएस के जरिए 8 लाख रुपए ठगों ने वसूल लिए. 8 लाख वसूलने के बाद ठगों ने 5 लाख रुपए और देने का दबाव वीना पर बनाया. वीना जब आईसीआईसीआई बैंक आलमबाग ब्रांच 5 लाख रुपए निकालने पहुंची तभी बैंक कर्मी को कुछ शक हो गया. बैंक कर्मी ने रकम निकालने की वजह पूछी तो वीना सकपका गई. बैंककर्मी ने शांत करा कर दोबारा वीना से पूछा.
वीना ने बैंककर्मी को ठगी की बताई कहानी
फिर वीना ने पूरी घटना बैंककर्मी को बताई. बैंक कर्मी ने इसे साइबर ठगी कहते हुए वीना को पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी. इसके बाद वीना ने कृष्णा नगर थाने और साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में ड्यूटी लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें