भगवा कपड़े पहन सड़क पर पड़ा था विदेशी युवक, नाम सुन चौंक पड़े डॉक्टर

0
भगवा कपड़े पहन सड़क पर पड़ा था विदेशी युवक, नाम सुन चौंक पड़े डॉक्टर


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Raebareli News: यूपी के रायबरेली में एक युवक सड़क पर भगवा कपड़े पहनकर पड़ा हुआ था. उसकी हालत देख लोगों ने पूछताछ की और उसकी मदद करने लगे. उसका नाम सुन डॉक्टर चौंक पड़े.

ऑस्ट्रेलिया से कुंभ आया युवक बेहोशी की हालत में मिला.

हाइलाइट्स

  • रायबरेली में विदेशी युवक बेहोशी की हालत में मिला.
  • युवक ने बताया कि वह कुंभ से आया है.
  • युवक का इलाज चल रहा है, वह खतरे से बाहर है.

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक विदेशी युवक भगवा कपड़े पहनकर सड़क किनारे पड़ा हुआ था. बेहोशी की हालत में देखकर लोग उसकी मदद करने के लिए पूछताछ करने लगे. बेसुध हालत में उसने बताया कि कुंभ से आया है. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. तो डॉक्टर उसका नाम जानकर चौंक पड़े. उसने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है. उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है.

रायबरेली जिला अस्पताल में एक विदेशी श्रद्धालु बेहोशी की हालत में मिला है. आसपास मौजूद लोगों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. चिकित्सकों के मुताबिक युवक ऑस्ट्रेलिया मूल का है और कुंभ से आना बता रहा है. माना जा रहा है कि विदेशी भारत में सनातन धर्म से प्रभावित है और यहां किसी संत के साथ अरविन्दम गिरी के नाम से रह रहा है. युवक को भर्ती कराने वाले युवक के मुताबिक विदेशी डॉक्टर जेके लाल की ओपीडी के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा था.

गेरूआ वस्त्र पहने होने के कारण वह संत लग रहा था. इसलिए उसको इमरजेंसी में भर्ती करा दिया. वहीं इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉक्टर रौशन पटेल ने बताया कि विदेशी युवक ज्यादा नशे की हालत में लग रहा है. फिलहाल उसके वाइटल स्टेबल हैं और खतरे से बाहर है. उधर सीओ सदर ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि विदेशी युवक के बारे में पूरी जानकारी जुटा कर उसे सुरक्षित उसके ठिकाने पर पहुंचाया जाएगा. फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि युवक जिला अस्पताल कैसे पहुंचा और कुंभ से किसके साथ आया था.

बता दें कि, महाकुंभ में देश विदेश से करोड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. यहां 21 फरवरी तक लगातार सातवें दिन श्रद्धालुओं की संख्या ने एक करोड़ का आंकड़ा पार किया है. महाकुंभ में 7 दिनों से रोजाना एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में 59 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं. श्रद्धालुओं के यह आंकड़े महाकुंभ में अनूठे रिकॉर्ड हैं.

homeuttar-pradesh

भगवा कपड़े पहन सड़क पर पड़ा था विदेशी युवक, नाम सुन चौंक पड़े डॉक्टर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *