भाग खड़े होंगे चूहे, जान दे देंगे लेकिन लौटेंगे नहीं, ये तरीका इतना डेंजर, घर महकेगा अलग

0
भाग खड़े होंगे चूहे, जान दे देंगे लेकिन लौटेंगे नहीं, ये तरीका इतना डेंजर, घर महकेगा अलग


Last Updated:

Rat control remedies : चूहे न केवल जरूरी दस्तावेज कुतरते हैं, बल्कि कई बार कपड़े भी बेकार कर देते हैं. परेशानी तो तब और बढ़ जाती है, जब चूहा मर जाता है. उसके बाद बदबू जीना मुश्किल कर देती है. सबसे बड़ी सिरदर्दी उसे ढूंढना है.

बलिया. घर में चूहों के आतंक से निजात पाना भी एक बड़ी चुनौती है. इन्हें गणेश भगवान का सवारी भी माना जाता है, जिन्हें लोग मारना भी नहीं चाहते हैं, तो ऐसे में कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू नुस्खे हैं, जो आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं. चूहे न केवल जरूरी दस्तावेज कुतरते हैं, बल्कि नए- नए कपड़े भी बेकार कर देते हैं. यही नहीं, परेशानी तो तब और बढ़ जाती है, जब चूहा मर जाता है. उसके बाद इसकी बदबू जीना मुश्किल कर देती है और इनको बड़ी मशक्कत से ढूंढना पड़ता है. आपको ऐसे उपाय बताते हैं, जो न केवल चूहों को घर से दूर रखते हैं, बल्कि परिवार और पालतू जानवरों के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित और आसान हैं. इसकी मदद से चूहे घर में कदम नहीं रखेंगे, जो पहले से रह रहे हैं वे कोसों दूर भाग जाएंगे.

लौटने की सोचेंगे नहीं

बलिया निवासी डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय बताते हैं कि पुदीने का तेल सबसे आसान और कारगर तरीका है. इसकी तेज गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है. रुई के फाहे में पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रख दें, जहां से चूहे आते-जाते रहते हैं. कुछ ही दिनों में इसका शानदार असर दिखाई देने लगेगा. इसी तरह कपूर भी बहुत असरदार है, इसको पानी में मिलाकर स्प्रे करने से घर सुगंधित रहेगा और चूहे भाग भी जाएंगे. बाजार में मिलने वाले केमिकल या जहरीली दवाइयां भले ही असरदार हों, लेकिन वह बच्चों और पालतू जानवरों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं. ऐसे में घरेलू और परंपरागत नुस्खे रामबाण है.

पास भी नहीं आएंगे दोबारा

चूना और लाल मिर्च पाउडर का मिश्रण भी एक असरदार उपाय है. इसे दरवाजों या बिलों के पास छिड़कने से चूहे पास नहीं फटकते हैं. कुछ लोग गेहूं के आटे में बेकिंग सोडा मिलाकर छोटे गोले बनाकर रखते हैं. चूहे इन्हें खा लेते हैं और फिर घर छोड़कर भाग जाते हैं. तेजपत्ता और नींबू के छिलके भी चूहों को भगाने में मदद करता हैं. इन्हें अलमारी, स्टोर रूम और कोनों में रखने से चूहे पास नहीं आते हैं. प्याज और लहसुन की गंध भी उन्हें परेशान करती है. प्याज को काटकर उन जगहों पर रख दें, जहां चूहे बार-बार दिखते हैं, इससे वे खुद-ब-खुद दूर भागते है. तेजपत्ता जलाने से उठने वाला धुआं चूहों को बिना मारे भागने पर मजबूर कर देता है. फिटकरी की गंध भी चूहों को बिल्कुल नहीं भाती है और इसलिए इसका उपयोग भी प्रभावी माना जाता है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

भाग खड़े होंगे चूहे, जान दे देंगे लेकिन लौटेंगे नहीं, ये तरीका इतना डेंजर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *