भारी ठंड के बीच भी खिलेगा गुलाब, आएंगे ढेरों फूल…बस जरूरी है सही देखभाल, जानिए ये 8 खास टिप्स

0
भारी ठंड के बीच भी खिलेगा गुलाब, आएंगे ढेरों फूल…बस जरूरी है सही देखभाल, जानिए ये 8 खास टिप्स


Last Updated:

सर्दियों में गुलाब की सही देखभाल से पौधे हरे-भरे रहने के साथ खूब फूल देते हैं. इसके लिए गुलाब को कितनी धूप चाहिए, किस तरह की मिट्टी और खाद सबसे बेहतर रहती है, सही समय पर छंटाई क्यों ज़रूरी है और पानी कैसे देना चाहिए. साथ ही कीट-रोग से बचाव, मुरझाए फूल हटाने और कोहरे से सुरक्षा के आसान उपाय भी बताए गए हैं. इन घरेलू और ऑर्गेनिक टिप्स को अपनाकर आप पूरी सर्दी गुलाब को खिला हुआ रख सकते हैं.

सर्दियों में गुलाब के पौधों को सबसे ज़्यादा जरूरत धूप की होती है. अगर पौधे को रोज़ाना 5 से 7 घंटे खुली धूप नहीं मिलेगी, तो वह सिर्फ हरा-भरा रहेगा और फूल नहीं देगा. चाहे गुलाब गमले में हो या जमीन में लगा हो, उसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की सीधी धूप पड़े. धूप गुलाब के लिए ताकत का काम करती है.

मिट्टी

गुलाब की जड़ें हल्की और भुरभुरी मिट्टी में ही अच्छी तरह बढ़ती हैं. भारी या चिपचिपी मिट्टी में पौधा सुस्त हो जाता है. इसके लिए बगीचे की मिट्टी, सड़ी हुई गोबर की खाद और थोड़ी रेत मिलाकर मिट्टी तैयार करें. इसमें नीम खली या बोनमील मिलाने से पौधा मजबूत बनता है और फूल आने की गति बढ़ जाती है.

खाद्य

गुलाब को हरा-भरा और खिलता हुआ रखने के लिए खाद डालना उतना ही जरूरी है जितना पानी देना. हर 20–25 दिन में एक बार ऑर्गेनिक खाद दें. जब पौधे में कलियां बनने लगें, तब फॉस्फोरस और पोटाश वाली खाद देने से फूल बड़े और चमकदार आते हैं. महीने में एक बार सीवीड या ह्यूमिक एसिड देने से जड़ों की ताकत बढ़ती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

छटाई

सर्दियों से पहले गुलाब की छंटाई करना बहुत जरूरी होता है. सूखी, कमजोर और अंदर की ओर बढ़ रही टहनियों को काट देने से पौधा हल्का होता है. सर्दियों की शुरुआत में की गई सही छंटाई से नई शाखाएं निकलती हैं, जिन पर आगे चलकर ज्यादा कलियां और फूल आते हैं.

पानी

सर्दियों में गुलाब को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. अगर मिट्टी ऊपर से गीली दिखे तो पानी देने से बचें. जरूरत से ज्यादा पानी देने पर जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है. पानी तभी दें जब ऊपर की मिट्टी सूखी लगे. संतुलित सिंचाई से ही गुलाब स्वस्थ रहता है.

छिड़काव

ठंड के मौसम में गुलाब पर हरे कीड़े, माइट्स और सफेद पाउडर जैसी बीमारियां जल्दी लग सकती हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो फूल खराब हो सकते हैं. 1 लीटर पानी में 5 मिली नीम ऑयल मिलाकर 10 दिन में एक बार छिड़काव करें. इससे कीड़े दूर रहते हैं और पौधा सुरक्षित रहता है.

कटाई

जब गुलाब का फूल मुरझा जाए, तो उसे तुरंत काट दें. इससे पौधा नई कलियां बनाने में लग जाता है. साथ ही हर 2-3 हफ्ते में मिट्टी को हल्का सा ढीला कर दें, ताकि जड़ों तक हवा पहुंच सके. ये छोटी-छोटी बातें गुलाब को पूरी सर्दी खिलाए रखती हैं.

कोहरा

सर्दियों में ज्यादा कोहरा गुलाब के पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर कलियों और नई पत्तियों को. ऐसे में रात के समय पौधे को हल्के सूती कपड़े, जूट बोरी या गार्डन नेट से ढक सकते हैं. ध्यान रखें कि कपड़ा ज्यादा भारी न हो और पौधे को पूरी तरह बंद न करें. सुबह धूप निकलते ही ढकाव हटा दें, ताकि नमी जमा न हो और पौधा सुरक्षित रहे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

भारी ठंड के बीच भी खिलेगा गुलाब, आएंगे ढेरों फूल…बस जरूरी है सही देखभाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *