भिंडी में फूलों व फलों की संख्या हो रही कम, किसान करें इस चीज का छिड़काव
Last Updated:
सहारनपुर में लगने वाली विभिन्न प्रकार की सब्जियां सहारनपुर की मंडी ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेश हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड की मंडियों में भी खूब सेल होती है. सहारनपुर में अगर इस समय भिंडी की बात करें जो कि किसानों की सब्जी की मुख्य फसलों में से एक है. उस फसल में कई बार किसानों के सामने फूल और फलों की कम हो रही संख्या किसानों को काफी परेशान करती है. जिससे उत्पादन भी काफी हद तक कम हो जाता है.
सहारनपुरः सहारनपुर के किसान सब्जी की खेती बड़े स्तर पर करते हैं. सहारनपुर में लगने वाली विभिन्न प्रकार की सब्जियां सहारनपुर की मंडी ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेश हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड की मंडियों में भी खूब सेल होती है. सहारनपुर में अगर इस समय भिंडी की बात करें जो कि किसानों की सब्जी की मुख्य फसलों में से एक है. उस फसल में कई बार किसानों के सामने फूल और फलों की कम हो रही संख्या किसानों को काफी परेशान करती है. जिससे उत्पादन भी काफी हद तक कम हो जाता है. किसान अपनी भिंडी की उस फसल में फूल और फलों की कम हो रही संख्या को कैसे बढ़ा सकते हैं.
तीन महीने की फसल होती है भिंडी
भिंडी की फसल लगभग 3 महीने की होती है जोकि भिंडी के पेड़ लगाने के बाद 15 दिन बाद ही फल देना शुरू कर देती है. भिंडी की फसल किसानों की आय बढ़ाने और कैश क्रॉप के रूप में अच्छा काम करती है. भिंडी की फसल को गन्ने में भी लगाकर सहफसली के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. तो अगर किसान भी अपनी भिंडी की फसल को तेजी से बढ़ाने के साथ फूलों और फलों की संख्या को बढ़ाना चाहते हैं. कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी व प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि सब्जियों में हर प्रजाति के अलग-अलग गुण होते हैं.
छिड़काव करने से होता है ये फायदा
वहीं अगर हम बात करें भिंडी की तो भिंडी में जो जोड़ होता है, वहीं से एक कली निकलती है जिससे भिंडी बनती है. अगर भिंडी की हाइब्रिड प्रजाति है तो उसमें उत्पादन ज्यादा होता है. लेकिन फिर भी अगर किसान को अपनी भिंडी के फूलों को मजबूत और संख्या को बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए. भिंडी के फूलों व फलों की संख्या को बढ़ाने के लिए कुछ माइक्रोन्यूट्रिएंट आते हैं, उसके साथ अमीनो एसिड मिलकर के आप भिंडी पर छिड़काव करेंगे तो इसमें फूलों की संख्या बढ़ती है. फूल में परागण होने के कारण फल की संख्या भी तेजी से बढ़ती हैं. अगर इन चीजों का समय-समय पर छिड़काव करते रहेंगे तो जो भिंडी का आकर और रंग है. वह भी किसी न किसी रूप में अच्छा होता है और भिंडी की बिक्री को अच्छा करती है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें