भूख लगती है कम या बनी रहती है पेट में गैस, तो भूलकर भी न करें इन लक्षणों को इग्नोर वरना पड़ेगा सिर्फ पछताना..यहां जानिए फैटी लिवर की पहचान

0
भूख लगती है कम या बनी रहती है पेट में गैस, तो भूलकर भी न करें इन लक्षणों को इग्नोर वरना पड़ेगा सिर्फ पछताना..यहां जानिए फैटी लिवर की पहचान


Last Updated:

डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि जंक फूड और पैकेट फूड खाने से फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है. बदलते समय के साथ युवाओं में बाहर का खाना खाने की आदत बढ़ रही है. चाउमीन, बर्गर, पिज्जा और अन्य जंक फूड शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हैं. अधिक मसालेदार और तला-भुना भोजन करने से लिवर फैटी होने लगता है, जिससे कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में जंक फूड लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है. बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं. नशे की लत और पैकेट फूड भी सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं. ऐसे खानपान से पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो रही हैं, जबकि जंक फूड और नशा लिवर को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

क्या है लक्षण

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक का कहना है कि लगातार गैस बनना, पेट फूलना, भूख कम लगना, पेट में भारीपन महसूस होना और खाना न पचना फैटी लिवर के संकेत हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से संपर्क कर इलाज शुरू करना चाहिए.

जंक फूड और पैकेट फूड से बनाएं दूरी

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि जंक फूड और पैकेट फूड खाने से फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है. बदलते समय के साथ युवाओं में बाहर का खाना खाने की आदत बढ़ रही है. चाउमीन, बर्गर, पिज्जा और अन्य जंक फूड शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हैं. अधिक मसालेदार और तला-भुना भोजन करने से लिवर फैटी होने लगता है, जिससे कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. उन्होंने सलाह दी कि जितना हो सके घर का बना शुद्ध भोजन ही करना चाहिए. पैकेट फूड सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होता है, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर की अच्छी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं.

नशा और धूम्रपान फैटी लिवर का बड़ा कारण

डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है. शराब, सिगरेट और अन्य नशे सबसे पहले लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे फैटी लिवर की समस्या होती है और धीरे-धीरे लिवर डैमेज होने लगता है. समय पर इलाज न होने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है. उन्होंने कहा कि नशे से जितना हो सके दूर रहना चाहिए, क्योंकि शुरुआत में शौक के तौर पर शुरू हुआ नशा धीरे-धीरे लत में बदल जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

homelifestyle

भूख लगती है कम या बनी रहती है पेट में गैस, तो हो सकता है ये फैटी लिवर के संकेत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *