मथुरा नाव हादसे में अबतक 13 श्रद्धालुओं की मौत, चालक और ठेकेदार पर हत्या का मुकदमा

0
मथुरा नाव हादसे में अबतक 13 श्रद्धालुओं की मौत, चालक और ठेकेदार पर हत्या का मुकदमा


Last Updated:

Mathura-Vrindavan Boat Accident Live: मथुरा जिले के वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार को बड़ा नाव हादसा हो गया. यमुना रिवर फ्रंट परियोजना के तहत पांटून पुल हटाया जा रहा है. इस दौरान बिना किसी सुरक्षा प्रबंध क्षेत…और पढ़ें

Zoom

मथुरा नाव हादसा

Vrindavan News: पंजाब से आए श्रद्धालु वृंदावन में राधे-राधे की भक्ति में लीन थे. श्रद्धालुओं का एक जत्था दोपहर को निधिवन भी घूमने गया था. जहां राधे-राधे भक्ति के बीच वीडियो भी बनाया गया. फिर मोटरबोट में भी राधा नाम का जप किया. हादसे से कुछ समय पहले श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यमुना किनारे दर्शन और नौका विहार का आनंद ले रहे थे. माहौल पूरी तरह भक्तिमय था और श्रद्धालु वृंदावन की आध्यात्मिक छटा में खोए हुए थे. इसके बाद हादसा हो गया.

Boat overturned after colliding with a pontoon: पोंटून से टकराकर पलट गई थी नाव

नाव गहरे पानी में जाने के बाद एक तैरते हुए पोंटून से टकराकर पलट गई थी. बताया जा रहा है कि वहां से हाल ही में एक पोंटून पुल हटा दिया गया था, जिसके कुछ हिस्से नदी में ही रह गए थे. जिनसे टकराने के बाद नाव पानी में डूब गई. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय तेज हवाएं भी चल रही थी. जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया.

Murder Case Filed in Mathura Accident: पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया

पुलिस ने मोटरबाेट चालक और पैंटून पुल ठेकेदार दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. डीएम ने हादसे की जांच एडीएम वित्त डॉक्टर पंकज वर्मा को सौंपी है. रिपोर्ट के आधार पर अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. फिलहाल टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है. बाकी के तीन शव अभी भी यमुना में खोजा जा रहा है.

Vrindavan boat accident Operator jailed: वृंदावन नाव हादसे में चालक को जेल

मथुरा के वृंदावन में स्टीमर पलटने के मामले में रेस्क्यू टीम को एक और सफलता मिली है. लापता 6 लोगों की तलाश में जुटी टीम ने पवनहंस हेलीपेड के समीप एक शव बरामद किया. शव को निकालने के बाद उसकी फोटो पहचान के लिए परिजनों को सौंपी गई, जिसके बाद उसकी शिनाख्त ऋषभ शर्मा के रूप में हुई. इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है. हादसे के दिन 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि अब तक यमुना से दो और शव बरामद किए जा चुके है. शनिवार को निकाले गए शव की पहचान मानिक टंडन के रूप में हुई थी. रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाते हुए यमुना क्षेत्र को 7 सेक्टरों में बांटकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. एडीएम और एसपी के निर्देशन में घटना स्थल से कई किलोमीटर आगे तक सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने जांच में नाव चालक पप्पू और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण को दोषी मानते हुए जेल भेज दिया है. नाव में श्रद्धालुओं को लाइफ जैकेट न पहनाना हादसे की बड़ी वजह माना गया है. वहीं, पोंटून पुल खोले जाने को लेकर भी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

The lives of devotees in Vrindavan have fallen silent: वृंदावन में खामोश हो गई श्रद्धालुओं की जिंदगी

मथुरा के वृंदावन में भजनों की गूंज के बीच यमुना की लहरों में 13 श्रद्धालुओं की जिंदगी खामोश हो गई. एक ही गली में रहने वाले राकेश गुलाटी, उनकी पत्नी अंजु गुलाटी और पड़ोसी मीनू बंसल की एक साथ चिताएं जलीं. उनके परिवारवालों की चीख-पुकार ने हर आंख को नम कर दिया. मीनू बंसल के बेटे निखिल की सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं, क्योंकि उसकी बहन डिंकी की भी इस हादसे में मौत हो गई. रविवार को डिंकी का शव बरामद हुआ है.

Vrindavan Steamer Accident Update : यमुना नदी से एक और महिला का शव बरामद

यमुना नदी में एक महिला का शव बरामद हुआ है. जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस जुटी हुई है. महिला की शिनाख्त के लिए परिजनों को फोटो भेजी गई है और जल्द ही उसकी पहचान होने की उम्मीद है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. लापता लोगों के परिजनों को सूचित किया गया है और उन्हें शिनाख्त के लिए बुलाया गया है.

मृतकों की संख्या

शनिवार 11 अप्रैल को देवराहा बाबा घाट के पास से एक और शव बरामद किया गया. जिसकी पहचान लुधियाना निवासी मानिक टंडन 42 वर्ष के रूप में हुई है. अब भी 4 से 5 लोग लापता बताए जा रहे है. NDRF, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. लगभग 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. घायल श्रद्धालुओं का इलाज वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल और मांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *