मथुरा में ई-रिक्शा चलाती थी ‘मीरा’, लेकिन गैंगस्‍टरों से थी सीधे कनेक्‍ट

0
मथुरा में ई-रिक्शा चलाती थी ‘मीरा’, लेकिन गैंगस्‍टरों से थी सीधे कनेक्‍ट


Last Updated:

पुलिस की लिस्ट में सप्लाई नेटवर्क पर मीरा का नाम टॉप पर था. आरोपी मीरा जासूसी के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की माध्यम थी. मीरा से एजेंसियां और पुलिस पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक मीरा पाकिस्तान में बैठे सरफराज उर्फ सरदार के संपर्थ में थी.

Zoom

गाजियाबाद से गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूसों के खुले राज.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से पकड़े गए संदिग्धों में से मीरा नाम की महिला ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं. जासूसी नेटवर्क में गिरफ्तार मीरा नाम की महिला को लेकर पता चला है कि वह केवल दिखावे के लिए मथुरा में ई-रिक्शा चलाती थी. ई रिक्शा की आड़ में उसका नाता अवैध हथियारों की तस्करी से था. गैंगस्टरों से लेकर छोटे बदमाशों तक मीरा की पकड़ थी. पिछले साल भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में उसको गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि कई अवैध हथियारों के डीलरों से मीरा का सीधा संपर्क था. जासूसी नेटवर्क में मीरा उस ग्रुप में नजर आई, जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर सीधा बातचीत करता था.

मीरा ने खोले कई राज
पुलिस की लिस्ट में सप्लाई नेटवर्क पर मीरा का नाम टॉप पर था. आरोपी मीरा जासूसी के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की माध्यम थी. मीरा से एजेंसियां और पुलिस पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक मीरा पाकिस्तान में बैठे सरफराज उर्फ सरदार के संपर्थ में थी. रेकी के लिए महिलाओं और नाबालिगों का इस्तेमाल करते थे. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गाजियाबाद और हापुड़ जिले में पुलिस ने संदिग्ध जासूसों को गिरफ्तार किया था, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी करते थे.

इन संदिग्ध जासूसों को कौन से काम थे सौंपे
इन जासूसों को तरह-तरह के टास्क दिए गए थे. जैसे बड़े धार्मिक स्थलों की फोटो और लोकेशन के साथ अन्य डिटेल शेयर करना. इसके अलावा बड़े-बड़े संस्थानों व रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी फुटेज लगाने का भी काम दिया गया था. संदिग्धों से पूछताछ में यह भी पता चला था कि खाटू श्याम की फोटो और लोकेशन भेज दी गई थी. इसके अलावा हापुड़ से जो संदिग्ध गिरफ्तार हुए थे, वो लाल किला बम ब्लास्ट के तुरंत बाद लाल किला आए थे. ये सभी जासूस सीक्रेट ऐप पर बातचीत करते थे और वहीं से उन्हें टास्क मिलते थे.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *