मथुरा में घर बनाने, जमीन लेने से पहले जान लें ये गाइडलाइन, नहीं तो चल जाएगा मथुरा विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर
Last Updated:
MATHURA NEWS: मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की सीमा में आने वाली अवैध कॉलोनीयों को लेकर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने भी साफ शब्दों में अवैध कॉलोनी डेवलप कर रहे कॉलोनाइजरों को चेतावनी दे डाली. उन्होंने आम जनमानस से यह भी अपील की है कि आप जब भी मकान बनाने के लिए प्लॉट खरीदे तो उसकी जांच पर कर लें.
मथुरा: कान्हा की नगरी वृन्दावन में आप घर बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. कहीं आपकी मेहनत की कमाई पर पानी फिर ना जाएं. MVDA का बुलडोजर आपकी कमाई को मिट्टी में ना मिला दे. अवैध कॉलोनियों पर MVDA का बुलडोजर चल रहा है. मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव ने साफ शब्दों में अवैध कॉलोनी डेवलपर्स चेतावनी दे दी है कि वह अवैध कॉलोनी का निर्माण करेंगे बुलडोजर चलेगा. साथ ही उन्होंने आम जनमानस से यह भी अपील की है कि आप जब भी मकान बनाने के लिए प्लॉट खरीदे तो उसकी जांच पर कर लें.
अवैध कॉलोनियों पर MVDA का बुलडोजर चला
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की सीमा में आने वाली अवैध कॉलोनीयों को लेकर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने भी साफ शब्दों में अवैध कॉलोनी डेवलप कर रहे कॉलोनाइजरों को चेतावनी दे डाली.
कोर्ट की गाइडलाइन फॉलो करना होगा
उन्होंने कहा है कि या तो अवैध कॉलोनाइजर MVDA से नक्शा पास करा लें. अगर मानचित्र पास नहीं हुआ तो किसी को बक्सा नहीं जाएगा. लगातार कार्रवाइयों का दौर जारी है. जहां से भी अवैध कॉलोनी डेवलप होने की सूचना मिलती है, तत्काल प्रभाव से वैधानिक कार्रवाई की जाती है. आशीष कुमार सिंह ने उन लोगों को यह भी चेतावनी देते हुए कहा है कि यमुना की खादर में तो कॉलोनी डेवलप करने की कभी सोचना ही मत. क्योंकि कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार अगर किसी भी व्यक्ति ने यमुना की खादर में कॉलोनी डेवलप करना शुरू किया, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी. MVDA के सचिव आशीष कुमार सिंह ने आम जनमानस से यह भी अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपनी जिंदगी भर की कमाई मकान बनाने में लग रहा है, वह उस जगह को जांच परक कर खरीदें. मानचित्र पास है या नहीं उस कॉलोनी का यह भी जानकारी ले ले.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें