मथुरा में त्यौहार के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सड़कों पर जाम से लोग बेहाल

0
मथुरा में त्यौहार के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सड़कों पर जाम से लोग बेहाल


Last Updated:

Mathura News: मथुरा में त्यौहार के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं. जगह जगह जाम के जाम से जूझ रहे हैं. वाहनों की लाइन और लम्बे समय से फंसे लोग परेशान हैं. वहीं मथुरा के मुख्य मार्गो के आलावा अन्य मार्ग भी जाम से जूझते नज़र आते हैं

उत्तर प्रदेश के मथुरा में त्यौहार के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं. जगह जगह जाम के जाम से जूझ रहे हैं. वाहनों की लाइन और लम्बे समय से फंसे लोग परेशान हैं. वहीं मथुरा के मुख्य मार्गो के आलावा अन्य मार्ग भी जाम से जूझते नज़र आते हैं. त्यौहार के बाद भी जाम की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. वहीं यातायात पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा होता है. मथुरा के साथ साथ वृन्दावन में भी जाम से हालात ख़राब हैं.

मथुरा को मंदिरों की नगरी के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब धीरे-धीरे मथुरा को जाम की नगरी से जाना जाने लगा है. मथुरा ही नहीं बल्कि वृंदावन में भी जाम से हालत खराब है. जहां भी आपकी नजर जाएगी, उन सड़कों पर आपको जाम की स्थिति नजर आएगी. या यूं कहें ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से लाचर है. ट्रैफिक पुलिस भी अपनी कार्य शैली में सुधार नहीं ला रही है. पुलिस कर्मी मौजूद होने के बावजूद भी लोग सड़कों पर रॉन्ग साइड चलते हुए नजर आते हैं. यातायात पुलिस तमाश बिन बनी रहती है.

पुलिस मस्त और जाम में फंसे हुए वाहन पस्त नजर
मथुरा शहर ही नहीं बल्कि नैशनल हाईवे- 19 पर भी जाम की स्थिति लगातार बना रही है. रविवार के दिन सुबह से लेकर शाम तक पूरा शहर जाम के जाम से जूझता रहा. वहीं हाईवे पर भी थाना हाईवे से लेकर जय गुरुदेव मंदिर फ्लाई ओवर पुल तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे. जाम ने वाहनों की रफ्तार थाम दी. वाहन धीरे धीरे सड़क पर रेंग कर चल रही थे. मथुरा के महोली रोड के अलावा नया बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहे के साथ-साथ, एसबीआई चौराहे पर भी जाम की स्थिति देखने को मिली. नैशनल हाईवे 19 से आगरा की ओर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थाना हाईवे के फ्लाई ओवर पुल पर चढ़ते वक्त थमने लगी. धीरे-धीरे सैकड़ो वाहन जाम में फंस गए. इसके साथ ही गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, कृष्णा नगर, वृंदावन के पागल बाबा मंदिर के अलावा रमणरेती चौकी, बांके बिहारी मंदिर, अटल्ला चुंगी, विद्यापीठ चौराहा और वृंदावन में सभी एंट्री प्वाइंटों पर जाम की स्थिति देखने को मिली.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मथुरा में त्यौहार के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सड़कों पर जाम से लोग बेहाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *