मम्मी 5 बच्चों की, पर दिल अब भी था जवां, 18 साल के लड़के से प्यार
Last Updated:
महिला पहले अपने आशिक के घर पहुंची. पत्नी को खोजते-खोजते पति भी उसके आशिक के घर पहुंच गया. इसके बाद सभी लोग मंदिर गए. वहां पति की मौजूदगी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए.
अम्बेडकरनगरः वैसे तो बॉलीवुड की फिल्मों में हमेश प्यार को अंधा बताया जाता है. लेकिन कई बार सामाजिक जीवन में यह डायलॉग चरितार्थ होते हुए भी यानी कि सच होते हुए भी नजर आते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाली घटना अंबेडकरनगर जिले से सामने आई है, जहां पांच बच्चों की मां अपने 18 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई और फिर उसके साथ मंदिर में शादी भी रचा ली. महिला पहले अपने आशिक के घर पहुंची. पत्नी को खोजते-खोजते पति भी उसके आशिक के घर पहुंच गया. इसके बाद सभी लोग मंदिर गए. वहां पति की मौजूदगी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए.
वहीं पति अपने पांचों बच्चों को लेकर घर चला गया. बताया जा रहा है कि महिला देवरिया जिले का रहने वाला है. वहीं उसका आशिक अम्बेडकरनगर जिले का रहने वाला है. बता दें कि इससे पहले मई महीने में अंबेडकरनगर जिले के ही बसखारी थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां दूसरी बार अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी. महिला गोविंद साहब मंदिर में प्रेमी संग शादी कर उसके घर में रह रही है. महिला इससे पहले भी एक बार भाग चुकी थी.
अब उसका पहला पति पुलिस का चक्कर लगाता रहा. बसखारी थाना क्षेत्र के घुन्नेपुर निवासी जितेंद्र कुमार दिव्यांग है. वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहा था. बताया जाता है कि जितेंद्र की पत्नी को इश्क हो गया. एक साल पहले महिला का गांव के ही राजकुमार से दिल लग गया. प्यार परवान चढ़ा तो दोनों चोरी छिपे मिलने लगे. दोनों के मिलने की बात पति को पता चल गई. इसपर पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगा. पति अपनी पत्नी को रोकता था. विरोध करता था.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें