मशरूम की खेती से कैसे कमाएं छप्परफाड़ मुनाफा? यहां कराया जा रहा कोर्स
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Mushroom-Cultivation: झांसी के रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने मशरूम की खेती के लिए तीन महीने का कोर्स चलाया गया है. यहां से किसान ट्रेनिंग लेकर मशरूम से मनपर कमाई कर सकते हैं.
ट्रेनिंग के बारे में बताते युवा
हाइलाइट्स
- झांसी में मशरूम की खेती पर तीन महीने का कोर्स चलाया गया.
- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्टिफिकेट और मेडल दिए.
- कोर्स में किसानों और युवाओं को मशरूम की खेती की ट्रेनिंग दी गई.
झांसी : बुंदेलखंड के युवाओं और किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ही नई प्रकार की खेती करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों को ट्रेनिंग देने के लिए कई प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जा रहे हैं. मशरूम की खेती के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा मशरूम की खेती और प्रसंस्करण पर तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स चलाया गया. इसमें युवाओं के साथ किसानों को भी ट्रेनिंग दी गई. कुछ महिला किसानों ने भी इस कोर्स में हिस्सा लिया.
किसानों को बनाया एक्सपर्ट
इस ट्रेनिंग में बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों के लोग शामिल थे. दतिया से आए दीपक कुशवाहा ने बताया कि इस ट्रेनिंग में हमने सबसे पहले जंगली मशरूम और खाने वाले मशरूम में अंतर बताया गया. हमने यह समझा कि मशरूम को उगाते किस बारीकी का ध्यान रखना चाहिए. मशरूम की खेती के दौरान कौन सा कीटनाशक इस्तेमाल करना चाहिए इसकी भी जानकारी दी गई. अनिल ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान हमें यह सिखाया गया कि कैसे धान की क्यारी बना कर तापमान को कंट्रोल किया जाए और मशरूम की खेती की जाए.
मशरूम से बढ़ेगा व्यापार
ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले किसान अरविंद कुमार राजपूत ने बताया कि मशरूम की खेती के साथ ही उसकी प्रोसेसिंग के तरीके भी बताए गए. मशरूम से बिस्किट और कुकीज़ के साथ ही कई अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाने की ट्रेनिंग भी यहां दी गई. वह इस ट्रेनिंग का इस्तेमाल कर खुद का व्यापार शुरु करना चाहते हैं. सभी ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले लोगों को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा सर्टिफिकेट और मेडल दिया गया. विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के लिए कई अन्य सर्टिफिकेट कोर्स भी चलाए जा रहे हैं.
Jhansi,Jhansi,Uttar Pradesh
February 16, 2025, 14:38 IST