महंगे ट्रीटमेंट भूल जाएं….. चेहरे की स्किन को करें जवां, बस रोज खाएं ये फल

0
महंगे ट्रीटमेंट भूल जाएं….. चेहरे की स्किन को करें जवां, बस रोज खाएं ये फल


Last Updated:

Glowing Skin Secret: लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि संतरा, अंगूर, केला, सेब और पपीता अगर रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाएं और साथ में पर्याप्त पानी पिया जाए, तो कुछ ही हफ्तों में स्किन में फर्क दिखने लगता है. इसके अलावा नींद पूरी लेना, धूप से बचाव करना और जंक फूड से दूरी बनाना भी जरूरी है.

बढ़ती उम्र, तनाव, धूल-मिट्टी और गलत खानपान की वजह से आजकल कई लोगों के चेहरे पर जल्दी झुर्रियां दिखने लगती हैं. लेकिन, अगर आप चाहें, तो बिना किसी महंगे क्रीम या ट्रीटमेंट के, सिर्फ अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ फल ऐसे हैं जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाते हैं.

चेहरा

लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि संतरा, अंगूर, केला, सेब और पपीता अगर रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाएं और साथ में पर्याप्त पानी पिया जाए, तो कुछ ही हफ्तों में स्किन में फर्क दिखने लगता है. इसके अलावा नींद पूरी लेना, धूप से बचाव करना और जंक फूड से दूरी बनाना भी जरूरी है.

पपीता

पपीता: पपीते में विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यह स्किन की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के बनने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा मुलायम बनती है.

सेब

सेब: सेब में पाए जाने वाले फाइबर और विटामिन C स्किन को टाइट रखते हैं और उम्र बढ़ने के असर को कम करते हैं. रोज एक सेब खाने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है.

केला

केला: केले में पोटैशियम और विटामिन E होता है, जो त्वचा को नमी देता है और सूखी त्वचा में चमक लाता है. केला खाने के साथ-साथ इसका फेस पैक भी काफी फायदेमंद होता है.

अंगूर

अंगूर: अंगूर में रेसवेराट्रॉल नामक तत्व होता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है. इससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा जवान दिखती है.

संतरा

संतरा: संतरे में भरपूर विटामिन C होता है, जो कोलेजन बनाने में मदद करता है. इससे त्वचा टाइट और चमकदार बनती है.एक्सपर्ट की राय: अगर आप इन फलों को रोजमर्रा की डाइट में शामिल करते हैं और साथ में पर्याप्त पानी पीते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपकी स्किन में फर्क दिखने लगता है. इसके अलावा नींद पूरी लेना, धूप से बचाव करना और जंक फूड से दूरी बनाना भी जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

महंगे ट्रीटमेंट भूल जाएं….. चेहरे की स्किन को करें जवां, बस रोज खाएं ये फल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *