महाकुंभ में आधी रात को क्या हुआ, क्यों मची भगदड़, अब कैसे हालात? 10 प्वाइंट में जानिए संगम नगरी का पूरा हाल
Last Updated:
Mahakumbh Stampede News: महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर आज भगदड़ मच गई. भगदड़ में कुछ लोग घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अभी प्रयागराज में 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं जो अमृत स्नान के ल…और पढ़ें
Mahakumbh Mela Stampede: महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में कुछ लोगों के मरने की खबर है.
हाइलाइट्स
- महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मची.
- भगदड़ में कई लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी.
- संगम नगरी में 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद.
Mahakumbh Mela Stampede News: महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है. संगम नगरी में करीब 8-10 करोड़ लोग मौजूद हैं. आम आदमी का स्नान जारी है. भीड़ कम होने के बाद अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू होगा. महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के भगदड़ मच गई थी. संगम नोज पर स्नान करने को श्रद्धालु इस कदर बेताब थे कि वे बैरिकेडिंग फांदने लगे. इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए. सबका इलाज अस्पताल में चल रहा है. कुछ लोगों के मरने की भी आशंका है. फिलहाल, सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक की महाकुंभ मेले पर नजर है. भगदड़ पर आस्था भारी पड़ती दिख रही है. तो चलिए 10 प्वाइंट में जानते हैं कि आज महाकुंभ मेले में कब-क्या हुआ.
Allahabad,Allahabad,Uttar Pradesh
January 29, 2025, 12:19 IST