महाकुंभ में ममता कुलकर्णी नहीं, किन्‍नर अखाड़े ने फिर चौंकाया, वायरल गर्ल मोनालिसा को देख हुए हैरान

0
महाकुंभ में ममता कुलकर्णी नहीं, किन्‍नर अखाड़े ने फिर चौंकाया, वायरल गर्ल मोनालिसा को देख हुए हैरान


Agency:News18Hindi

Last Updated:

Maha Kumbh Mela News: महाकुंभ में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ममता कुलकर्णी ने देश दुनिया को चौंकाया तो वहीं किन्‍नर अखाड़े भी पीछे नहीं रहा. एक बार फिर इसी अखाड़े ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग बार-बार किन्‍नर अखाड़े और आ…और पढ़ें

किन्‍नर अखाड़े में कलाकारों ने करीब 200 तस्‍वीरें बनाई हैं.

हाइलाइट्स

  • किन्नर अखाड़े ने अर्ध आर्ट एंड कल्चरल गैलरी लगाई।
  • वायरल गर्ल मोनालिसा की पेंटिंग ने ध्यान खींचा।
  • गैलरी में 40 कलाकारों की 200 पेंटिंग्स प्रदर्शित।

प्रयागराज. संगम की रेती पर आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़े के शिविर में अर्ध आर्ट एंड कल्चरल गैलरी लगाई गई है. जिसका उद्घाटन किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किया है. इस गैलरी में लगभग 40 कलाकार अलग-अलग थीम्स पर अपनी पेंटिंग्स प्रदर्शित कर रहे हैं. देश के कई शहरों से आए कलाकारों द्वारा लगभग 200 पेंटिंग तैयार की गई है. लेकिन इस आर्ट एंड कल्चर गैलरी में एक ऐसी तस्वीर है जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है. यह पेंटिंग है महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की.

महाकुम्भ मेले में माला बेचने वाली, मध्य प्रदेश की मोनालिसा अपनी नीली और खूबसूरत आंखों की वजह से वायरल हुई थी. ‌उसकी सुंदरता की वजह से कलाकार भी उसके चित्र को कैनवास पर उकेर रहे हैं. अर्ध आर्ट एंड कल्चर गैलरी में लगाई गई तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा मोनालिसा की तस्वीर की ही हो रही है.

ये भी पढ़ें: 300 करोड़ से सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाया और चालू कर दिया, अब खुला राज, उड़े होश

कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के मुताबिक 2019 के भी कुंभ में भी उन्होंने किन्नर अखाड़े में आर्ट विलेज बनाया था. ‌जिसमें आर्ट एंड कल्चर गैलरी भी बनाई गई थी. उनके मुताबिक आर्ट एंड कल्चर गैलरी का उद्देश्य है कि कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच मिले. उन्होंने कहा है कि यहां पर तैयार की गई पेंटिंग को एग्जीबिशन में लगाया जाएगा. ताकि इसे बेचकर कलाकारों की आय भी हो सके.

ये भी पढ़ें: शादी की तैयारी में था परिवार, रात को दुल्‍हन हो गई गायब, वजह जानकर हैरान हैं लोग

महाकुंभ से लेकर पर्यावरण और प्रकृति पर केंद्रित संदेश देते हुए पेंटिंग्स
वहीं, मुंबई से आई क्यूरेटर जालपा एच विथलानी का कहना है कि अर्ध आर्ट एंड कल्चर गैलरी में कलाकार अपनी-अपनी सोच के आधार पर पेंटिंग तैयार कर रहे हैं. इन पेंटिंग के आधार पर कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें देश में आयोजित होने वाली पेंटिंग एग्जीबिशन में भी प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा. उन्होंने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि महाकुंभ से लेकर पर्यावरण और प्रकृति को लेकर यह पेंटिंग्स तैयार की गई है. जो लोगों को भी अपनी और आकर्षित कर रही है.

homeuttar-pradesh

कुंभ में ममता कुलकर्णी नहीं, किन्‍नर अखाड़े में मोनालिसा को देखकर लोग हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *