महाकुंभ से भर गया खजाना, कितनी हुई कमाई, रेलवे ने बताया
Last Updated:
Mahakumbh 2025 News: प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर दो दर्जन महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ, प्रतिदिन हुआ है. साथ ही नियमित ट्रेनों का भी संचालन हुआ है, जिसके चलते 20 करोड़ रुपये की कमाई रेलवे ने किया है.
महाकुंभ के चलते प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन को बड़ा मुनाफा.
प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश में महाकुंभ का समापन हो चुका है. इस बार के महाकुंभ में तो आस्था का जनसैलाब देखने को मिल. अलग-अलग जगहों से 64 करोड़ लोग स्नान करने पहुंचे. महाकुंभ से इस बार आम जनता के साथ-साथ विभागों की भी जबरदस्त कमाई हुई है. खबर प्रतापगढ़ से है, जहां महाकुंभ सिर्फ आस्था का संगम ही नहीं बल्कि कमाई और रोजगार का भी बड़ा जरिया बना है.मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन को करीब पूरे महाकुंभ के दौरान 20 करोड़ रुपए की आय हुई है. जबकि प्रतापगढ़ स्टेशन से 2 लाख यात्रियों और श्रद्धालुओं ने सफर किया है. जिससे रेलवे विभाग की करोड़ों की कमाई से गदगद है.
प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर दो दर्जन महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ, प्रतिदिन हुआ है. साथ ही नियमित ट्रेनों का भी संचालन हुआ है, जिसके चलते 20 करोड़ रुपये की कमाई रेलवे ने किया है. यूं कहा जाए कि महाकुंभ ने तो रेलवे का खजाना ही भर दिया. महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम था. 144 साल बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ में देश-विदेश के लोग स्नान करने संगम आए. मेले का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हुआ, जो 26 फरवरी को समाप्त हो गया.
इसमें मुख्य रूप से पौष पूर्णिमा, वसंत पंचमी, मौनी अमावस्या, माघी पूर्णिमा व महाशिवरात्रि पर अधिक भीड़ प्रतापगढ़ जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए उमड़ी,श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिए दो दर्जन से अधिक महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का भी यहां से होकर संचालन किया गया. देखा जाए तो पिछले डेढ़ माह में मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से महाकुंभ स्नान करने के लिए 1,67,820 रेल यात्रियों ने यात्रा की, इसमें 20 करोड़ छह लाख 91 हजार 450 रुपये का राजस्व भी हुआ.
इससे रेलवे का खजाना भर गया. रोजाना 800 से एक हजार यात्री मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आते थे. प्रतिदिन दो लाख से अधिक का राजस्व होना मुश्किल होता था. लेकिन महाकुंभ में प्रतापगढ़ जंक्शन दिन-रात यात्रियों से भरा रहा.
February 27, 2025, 11:01 IST