मां की कोख उजड़ गई और सिस्टम सोता रहा! अमेठी में जमीनी विवाद ने छीन ली नवजात की सांसें, परिवार ने बयां किया दर्द

0
मां की कोख उजड़ गई और सिस्टम सोता रहा! अमेठी में जमीनी विवाद ने छीन ली नवजात की सांसें, परिवार ने बयां किया दर्द


Last Updated:

Amethi News: यूपी के अमेठी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने एक मां से उसका औलाद छीन लिया. दरअसल गर्भवती महिला की जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई हो गई और इस दौरान उसे चोट आई. मारपीट में घायल महिला आरती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक मृत नवजात शिशु को जन्म दिया.

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक परिवार अपने नवजात शिशु के शव को लेकर न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंच गया. मामला रामगंज थाना क्षेत्र के पाठक पुरवा गांव का है, जहां सात दिन पहले हुए एक जमीनी विवाद ने एक मासूम की दुनिया में आने से पहले ही जान ले ली.

​परिजनों के अनुसार, अमेठी तहसील क्षेत्र के भावापुर पाठक का पुरवा गांव में सात दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी दलों ने परिवार के साथ जमकर मारपीट की थी. आरोप है कि इस हमले के दौरान घर की गर्भवती महिला के पेट पर गंभीर चोटें आईं. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय रामगंज थाने को दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उचित कार्रवाई करने के बजाय टाल-मटोल करती रही.

​अस्पताल में टूटा दुखों का पहाड़

​मारपीट में घायल महिला आरती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक मृत नवजात शिशु को जन्म दिया. मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का सीधा आरोप है कि विपक्षी दलों द्वारा पेट पर किए गए प्रहार की वजह से ही बच्चे की कोख में ही मौत हो गई.

थाने की लापरवाही पर भड़का गुस्सा

​थाने से न्याय न मिलने और पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित परिवार मासूम का शव लेकर सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गया. शव को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं. परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की होती, तो शायद आज यह नौबत न आती.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

मां की कोख उजड़ गई और सिस्टम सोता रहा! जमीनी विवाद ने छीन ली नवजात की सांसें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों